30 मई 2026,

शनिवार

Patrika Logo
home_icon

मेरी खबर

video_icon

शॉर्ट्स

epaper_icon

ई-पेपर

खंडवा
फीडे रेटिंग ओपन चैस प्रतियोगिता… अंतिम दिन रेटेड के साथ अनरेटेड खिलाडिय़ों ने भी दिखाई प्रतिभा
Play video

फीडे रेटिंग ओपन चैस प्रतियोगिता… अंतिम दिन रेटेड के साथ अनरेटेड खिलाडिय़ों ने भी दिखाई प्रतिभा

-अंतिम चार राउंड में हुए रोमांचक मुकाबले, चौसर पर दौड़े मोहरे -खंडवा, हरदा कलेक्टर ने अंतिम चार राउंड जीतकर बनाई रेटिंग

Google source verification

खंडवा

image

Manish Arora

Oct 27, 2025

मप्र एडहॉक शतरंज संगठन इंदौर के निर्देशम में आयोजित दो दिवसीय “श्री दादाजी धूनीवाले फीडे रेटिंग ओपन शतरंज प्रतियोगिता” का समापन रविवार शाम को हुआ। प्रतियोगिता के अंतिम दिन बचे हुए चार राउंड के मैच हुए। अंतिम दिन फीडे रेटेड खिलाडिय़ों के साथ अनरेटेड खिलाडिय़ों ने भी अपनी प्रतिभा दिखाई। प्रतियोगिता में ग्रैंड मास्टर मित्रभा गुहा एक ड्रॉ और आठ जीत के साथ टॉप पर रहे। दूसरे नंबर पर इंटरनेशनल मास्टर अक्षत खंपरिया ने भी एक ड्रॉ और आठ जीत दर्ज की। रेटिंग के अनुसार उन्हें द्वितीय पुरस्कार मिला।

ओपन शतरंज प्रतियोगिता के दूसरे दिन अरविंद कुमार नितिन कुमार हायर सेकंडरी स्कूल में स्विस लीग पैटर्न से अंतिम चार राउंड के मुकाबले हुए। चार राउंड मैच के बाद नतीजे घोषित किए गए। अलग-अलग कैटेगिरी में टॉप स्कोरर रहे खिलाडिय़ों को पुरस्कृत किया गया। प्रतियोगिता में कुल 2.50 लाख के नकद पुरस्कार बांटे गए। समापन अवसर पर मुख्य अतिथि के रूप में पुलिस अधीक्षक मनोज कुमार राय उपस्थित हुए। इसके अलावा जिला पंचायत सीईओ डॉ. नागार्जुन बी. गौड़ा, अपर कलेक्टर सृष्टि देशमुख गौड़ा भी मौजूद थे। कार्यक्रम में जिला शतरंज संघ अध्यक्ष राजेश बछानिया, उपाध्यक्ष रविंद्र थत्ते एवं सुनील शर्मा, सचिव अजीत जैन कोषाध्यक्ष मनीष अग्रवाल, डीईओ पीएस सोलंकी और निमाड़ एजुकेशन सोसाइटी सचिव प्रज्ञान गुप्ता भी उपस्थित थे।

हरदा, खंडवा कलेक्टर भी जीते
ओपन शतरंज प्रतियोगिता में खंडवा और हरदा कलेक्टर ने भाग लिया। हरदा कलेक्टर सिद्धार्थ जैन 1615 रेटिंग के साथ मैदान में उतरे। उन्होंने एक हार, एक ड्रॉ के साथ 7 राउंड जीतकर 7.5 अंक प्राप्त किए। वे 1700 से 1601 रेटिंग में दूसरे नंबर पर रहे। वहीं, खंडवा कलेक्टर ऋषव गुप्ता 1465 रेटिंग के साथ खेले। उन्होंने पहले दिन दो हार और एक ड्रॉ खेला। दूसरे दिन चारों राउंड के मैच जीतकर 6.5 अंक हासिल किए।

खंडवा के लिए कई उपलब्धि रही
ओपन शतरंज प्रतियोगिता में बिना रेटिंग के पहली बार खेल रहे खंडवा के खिलाडिय़ों में भी खूब कमाल दिखाया। जिला शतरंज संघ उपाध्यक्ष सुनील शर्मा पहली बार बिना रेटिंग के 64 खानों के मैदान में उतरे। उन्होंने अंतरराष्ट्रीय रेटिंग प्राप्त खिलाडिय़ों को मात देकर 7 अंक हासिल किए। फीडे नियमानुसार उनकी रेटिंग 1750 तक आ सकती है, जिसकी सूची अगले माह आएगी। वहीं, 8 वर्षीय एकांश ने भी बिना रेटिंग के खेलते हुए 6 अंक हासिल किए। उन्हें भी 1400 के आसपास रेटिंग मिल सकती है।

ओपन शतरंज में टॉप खिलाड़ी
खिलाड़ी अंक
मित्रभा गुहा जीएम 8.5
अक्षत खंपरिया आइएम 8.5
आर्यन वाष्र्णेय आइएम 8
दीपक बामने 8
अनुज श्रीवर्ती आइएम 8
संघर्ष सोनी 8
टॉप अनरेटेड खिलाड़ी
सुनील शर्मा 7
अर्णव तिवारी अंडर-13 7
सौरिश शर्मा अंडर-15 6.5
टॉप महिला खिलाड़ी
देवांशी गवांडे 7
राणासिंघे एसडी वीआइएम 6.5
अविका पवार 6.5
खंडवा के बेस्ट खिलाड़ी
आयुष शर्मा आइएम 7.5
अक्षयसिंह तोमर 7
नित्यानंद मौर्य 6.5
ऋषव गुप्ता 6.5
जतिन मोखले 6
अजीत जैन 6
सुनील जैन 6
रितिक जोशी 6
कृष्णा आशीष अग्रवाल 6
आर्यन यादव 6