10 मार्च 2026,

मंगलवार

Patrika Logo
Switch to English
home_icon

मेरी खबर

video_icon

शॉर्ट्स

epaper_icon

ई-पेपर

खंडवा

पाडल फाटा हादसे में जान गंवाने वालों के परिजनों को मिली आर्थिक सहायता

-पंधाना विधायक छाया मोरे ने किए चेक वितरित

Google source verification

खंडवा

image

Manish Arora

Nov 08, 2025

अर्दला डेम हादसे के मृतकों के परिजनों को क्षेत्रीय विधायक छाया मोरे ने आर्थिक सहायता प्रदान की है। विधायक छाया मोरे द्वारा मृतकों के परिवारों को 10-10 हजार की आर्थिक सहायता राशि के चेक वितरण किए गए। यह राशि विधायक निधि से दी गई है। चेक वितरण कार्यक्रम में दिवंगतों के परिवारों को सांत्वना दी गई और उन्हें हर संभव सहयोग का आश्वासन भी दिया गया।

चेक वितरण के दौरान मंडल अध्यक्ष फकीर चंद कुशवाह, बंटी दादा घाटाखेड़ी, पदम बारे पूर्व मण्डल अध्यक्ष, प्रदीप जगधन्ये पूर्व महामंत्री, जयपाल सिंह राजगढ़ पूर्व सरपंच, पठान जमरे, शैलेश राठौर, सरपंच रानू गोलकर राजगढ़ एवं अन्य कार्यकर्ता उपस्थित रहे। उल्लेखनीय है कि पाडल फाटा गांव के पास 2 अक्टूबर को माता विसर्जन के दौरान हुए ट्रैक्टर ट्राली दर्दनाक हादसे में 8 बच्चियों सहित 11 लोगों की मौत हो गई थी। पूरे क्षेत्र को झकझोर देने वाली इस घटना में कई परिवार टूट गए थे और गांव में मातम का माहौल छा गया था। हादसे के बाद मुख्यमंत्री डॉ मोहन यादव द्वारा सभी परिवारों को 4-4 लाख की आर्थिक सहायता के चेक वितरित किए गए थे।