25 जून 2026,

गुरुवार

Patrika Logo
home_icon

मेरी खबर

video_icon

शॉर्ट्स

epaper_icon

ई-पेपर

खंडवा
बाल संप्रेषण गृह की दीवार में छेद कर फरार हुए पांच बाल अपचारी
Play video

बाल संप्रेषण गृह की दीवार में छेद कर फरार हुए पांच बाल अपचारी

जिले के बाल संप्रेषण गृह में पांच बाल अपचारियों ने सेंध लगा दी। सब्बल से दीवार में बड़ा सा छेद कर बाहर भाग निकले। इस दौरान उन्होंने संप्रेषण गृह की दीवार भी फांदी। इस पूरे घटनाक्रम की चौकीदार व कर्मचारी को भनक तक नहीं लगी। सभी बाल अपचारी खरगोन जिले के हैं। पुलिस नाम, पता व मोबाइल नंबर के आधार पर तलाश कर रही है।
Google source verification

घटना रात 3 से 4 बजे के बीच की है। सुबह जब होमगार्ड जवान और चौकीदार को पांच बाल अपचारियों के भाग जाने का पता चला तो उनके होश उड़ गए। कमरे में बंद बाल अपचारियों ने उन्हें बताया था कि उनके साथ रह रहे पांच बच्चे गायब हैं और दीवार भी छेद है। जानकारी लगते ही नगर पुलिस अधीक्षक अभिनव बारंगे कोतवाली पुलिस की टीम के साथ बाल संप्रेषण गृह पहुंचे। ड्यूटी पर तैनात भृत्य व होमगार्ड जवान से पूछताछ की। दोनों का कहना है कि कूलर की आवाज में उन्हें कुछ पता नहीं चला।

घटना के बाद बाल संप्रेषण गृह में सुरक्षा व्यवस्था पर सवाल खड़े हो गए हैं। यहां बाल अपचारियों पर निगरानी के लिए सीसीटीवी कैमरे भी लगे हुए हैं। रात में बाल अपचारी सबल से दीवार तोड़ते रहे लेकिन कुछ भी पता नहीं चल सका।यहां 19 बाल अपचारी हैं, जिन्हें दो कमरों में रखा गया है। एक कमरे में 10 बाल अपचारी और दूसरे कमरे में 9 बाल अपचारी थे। जिस कमरे में 10 बाल अपचारी थे, उसमें से पांच बाल अपचारी फरार हुए हैं। पांचों कब भाग गए इन्हें भी पता नहीं चला।

नगर पुलिस अधीक्षक अभिनव बारंगे ने बताया कि दीवार में छेद कर पांच बाल अपचारी भाग गए। इस मामले में प्रकरण दर्ज कर बाल अपचारियों की तलाश की जा रही है। सभी खरगोन क्षेत्र के रहने वाले हैं।