15 अप्रैल 2026,

बुधवार

Patrika Logo
Switch to English
home_icon

मेरी खबर

video_icon

शॉर्ट्स

epaper_icon

ई-पेपर

खंडवा
कोतवाली थाने के निरीक्षण के दौरान सामने आई खामियां
Play video

कोतवाली थाने के निरीक्षण के दौरान सामने आई खामियां

कोतवाली थाने का नगर पुलिस अधीक्षक ने निरीक्षण किया। समन वारंट तामिली, ऑनलाइन डेटा उपलब्ध नहीं होने पर नाराजगी जाहिर की। मालखाना और आर्म्स रूम को चेक कर रख रखाव को लेकर आवश्यक निर्देश भी दिए।

Google source verification

गुरुवार को नगर पुलिस अधीक्षक अभिनव बारंगे कोतवाली थाने पहुंचे। उन्होंने थाने के निरीक्षण की शुरूआत रोजनामचा व मालखाने से की। मालखाने में रखे हुए रिकार्ड जिसमें गुंडा फाइल, निगरानी बदमाशों की फाइल को देखा। इसके बाद वे आवक जावक शाखा के समन वारंट तामिली कक्ष में पहुंचे। यहां समन-वारंट तामिल करने का लेखा जोखा रख रहे पुलिसकर्मियों से पूछताछ की। रजिस्टर में एंट्री कम होने पर नाराजगी जताई। साथ ही ऑनलाइन डेटा भी समय पर अपलोड नहीं होने पर उन्होंने पुलिसकर्मियों को कहा कि लापरवाही मत करो, कार्रवाई हो जाएगी।

निरीक्षण को लेकर नगर पुलिस अधीक्षक बारंगे ने बताया कि सभी जगह कुछ कमियां मिली है। उसे सुधार के लिए कहा है। यह रिपोर्ट ऊपर भी भेजी जाएगी। इसके साथ ही कुछ ही दिनों में इंदौर रेंज आइजी का निरीक्षण है। इसको लेकर पुलिसकर्मियों को दिशा निर्देश दिए हैं। निरीक्षण के दौरान थाना प्रभारी निरीक्षक प्रवीण आर्य भी मौजूद रहे।