5 मार्च 2026,

गुरुवार

Patrika Logo
Switch to English
home_icon

मेरी खबर

video_icon

शॉर्ट्स

epaper_icon

ई-पेपर

खंडवा

नगरीय क्षेत्र में 50 एकड़ एरिया में नगर उद्यान नगरीय क्षेत्र में 50 एकड़ में विकसित किया जा रहा नगर उद्यान, महापौर ने किया पौध रोपण

नागचून के उत्तरी छोर में वन विभाग 50 एकड़ सरकारी भूमि पर नगर उद्यान विकसित कर रहा है। बुधवार को महापौर अमृता यादव, निगम अध्यक्ष अनिल विश्वकर्मा एमआईसी सदस्यों के साथ नगर उद्यान का भ्रमण किया।

Google source verification

खंडवा

image

Rajesh Patel

Aug 21, 2025

नगर उद्यान विकसित हो रहा

नागचून के उत्तरी छोर में वन विभाग 50 एकड़ सरकारी भूमि पर नगर उद्यान विकसित कर रहा है। बुधवार को महापौर अमृता यादव, निगम अध्यक्ष अनिल विश्वकर्मा एमआईसी सदस्यों के साथ नगर उद्यान का भ्रमण किया। इस दौरान महापौर ने सदस्यों और निगम आयुक्त प्रियंका सिंह राजावत के साथ पौध रोपण किया।

फल, छायादार पौधों का रोपण

महापौर और जनप्रतिनिधियों के भ्रमण के दौरान डीएफओ राकेश डाबर ने नगर उद्यान की विस्तृत जानकारी दी। उद्यान में फल, छायादार पौधों के साथ ही आर्टिफिशियल, औषधि आदि पौधों का रोपण किया जा रहा है। नगर उद्यान के रूप में विकसित किया जा रहा है। परिसर को आकर्षण रूप दिया जा रहा है। इस अवसर पर एमआईसी सदस्य राजेश यादव, सोमनाथ काले समेत अन्य सदस्य रहे।