15 जुलाई 2026,

बुधवार

Patrika Logo
home_icon

मेरी खबर

video_icon

शॉर्ट्स

epaper_icon

ई-पेपर

खंडवा
वीडियो में देखिए…तीन मंजिला चार दुकानें कैसे हुई जमींदोज
Play video

वीडियो में देखिए…तीन मंजिला चार दुकानें कैसे हुई जमींदोज

नजूल की भूमि पर तीन मंजिला दुकानों को प्रशासन ने जमींदोज कर दिया। कारोबारियों की दुकानों को ढहाए जाने की कार्रवाई के दौरान स्टेशन रोड पर दिनभर जाम की स्थित बनी रही। दूसरे दिन भी मार्ग वन वे है।
Google source verification

खंडवा

image

Rajesh Patel

Jul 15, 2026

नजूल की भूमि पर तीन मंजिला दुकानों को प्रशासन ने जमींदोज कर दिया। कारोबारियों की दुकानों को ढहाए जाने की कार्रवाई के दौरान स्टेशन रोड पर दिनभर जाम की स्थित बनी रही। दूसरे दिन भी मार्ग वन वे है।

चार दुकानें चालीस मिनट में जमींदोज हो गईं

प्रशासन ने स्टेशन रोड पर तीन पुलिया ब्रिज के निर्माण में बाधक बनी नजूल की चार दुकानों को जमींदोज कर दिया। मंगलवार को सुबह 11 बजे से शुरू हुई कार्रवाई दोपहर 3.30 बजे तक चली। तीन मंजिला चार दुकानों को पोकलेन मशीन ने महज 40 मिनट में ही मलबे में तब्दील कर दिया। कार्रवाई 4 घंटे तक चली। इस दौरान बिजली, यातायात व्यवस्था पूरी तरह प्रभावित रही।

14 दुकानों को तोडऩे तीन माह पहले चुकी है कार्रवाई

स्टेशन रोड पर तीन माह पहले 14 दुकानों को तोडऩे की कार्रवाई पूरी हो चुकी है। माह पहले हटाई जा चुकी है। राजस्व, निगम और यातायात, बिजली विभाग की टीम मौजूद रही। इसकी अगुवाई सिटी मजिस्ट्रेट, कार्य पालन यंत्री राधेश्याम उपाध्याय ने की। इस अवसर पर बाजार प्रभारी प्रकाश राजपूत अन्य विभागों के अधिकारी व कर्मचारी मौजूद रहे।

कारोबारी की मनमानी, दो घंटे तक करना पड़ा इंतजार

स्टेशन रोड पर अतिक्रमण दल को दो घंटे तक इंतजार कर करना पड़ा। वैशाली किराना कारोबारी की मनमानी इस कदर रही कि तीन माह से अधिक समय के बाद भी पूरी तरह से सामग्री नहीं हटाई। मौके पर टीम ढहाने पहुंची तो सामग्री हटाने की प्रक्रिया शुरू की। कारोबारी की मनमानी के चलते एक घंटे की कार्रवाई चार घंटे तक चली।

चार घंटे यातायात, छह घंटे प्रभावित बिजली रही

अतिक्रमण हटाने की कार्रवाई के दौरान किराना कारोबारी की मनमानी के चलते स्टेशन रोड, दूध गली, सिनेमा चौक, गांधी भवन, बड़ाबक रोड पर स्थित 5 ट्रांसफार्मर की बिजली आपूर्ति ठप रही। यही नहीं स्टेशन रोड पर यातायात व्यवस्था प्रभावित रही। सुबह 11.45 बजे बिजली आपूर्ति ठप हुई। दोपहर 3.30 बजे यातायात बहाल हो सकी। लेकिन बिजली की आपूर्ति देर शाम तक बहाल हुई।

काेरगला रोड पर 16 दुकानों को तोडऩे की तैयारी

नजूल भूमि पर दुकानें तोडऩे की कार्रवाई के बाद अब कोरगला रोड पर चिन्हित 16 से अधिक दुकानों को तोडऩे की तैयारी है। बताया गया कि दो माह पहले कोरगला रोड पर निर्माण कराई गई दुकानों को चिन्हित किया गया है।