15 जुलाई 2026,

बुधवार

Patrika Logo
home_icon

मेरी खबर

video_icon

शॉर्ट्स

epaper_icon

ई-पेपर

शराब है खराब… खंडवा जिले के पंधाना में अवैध शराब बेचने वाले दे रहे विधायक, जनप्रतिनिधियों की धमकी

-राजगढ़ सिंगोट और बड़ोदा अहीर की महिलाएं पहुंची अवैध शराब के खिलाफ -कलेक्ट्रेट में जमकर नारेबाजी, गांवों में शराब बिक्री रोकने की मांग, सौंपा ज्ञापन
2 min read
Google source verification

खंडवा

image

Manish Arora

Jul 15, 2026

Illegal liquor

खंडवा. अवैध शराब के खिलाफ विरोध प्रदर्शन करती महिलाएं।

अवैध शराब को लेकर मंगलवार पंधाना विधानसभा के दो गांवों की महिलाओं ने कलेक्ट्रेट परिसर में जमकर प्रदर्शन किया। गांवों में शराब बिक्री रोकने की मांग को लेकर नारेबाजी भी की। महिलाओं ने आरोप लगाया कि अवैध शराब की बिक्री रोकने जाते है तो ठेकेदार के लोग क्षेत्रिय विधायक और जनप्रतिनिधियों के नाम की धमकी देते है। महिलाओं ने कलेक्टर के नाम ज्ञापन सौंपकर गांव में किसी भी तरह की शराब बिक्री रोकने की मांग की।

watch video

करेंगे विधायक का घेराव

अवैध शराब की बिक्री को रोकने के लिए बनाई संयुक्त महिला समिति की जिला अध्यक्ष ममता मोरे ने बताया कि गांव-गांव में अवैध शराब बिक रही है। विरोध करने जाओ तो ठेकेदार के लोग धमकी देते है। ठेकेदार का सुपरवाइजर कहता है कि आपने जिसे चुना है, उनके लोगों के कहने पर ही हम शराब बेच रहे है। ममता मोरे ने बताया कि बात हमारे समाज और आने वाली पीढ़ी की है तो हम विधायक का भी घेराव करेंगे और उनसे सवाल पूछेंगे कि क्या उनके कहने पर ही क्षेत्र में अवैध शराब बिक रही है। इस मामले में सांसद और विधायक दोनों को ही ज्ञापन दिया जाएगा।

बच्चे बन रहे शराबी, बहुएं घर छोडकऱ जा रही

ग्राम बड़ोदा अहीर की कालीबाई, अनिताबाई, नर्मदा आदि महिलाओं ने बताया कि गांव में बिक रही अवैध कच्ची, पक्की शराब का हर कोई आदी हो रहा है। किशोर बच्चे भी शराब पीने लगे है और शराब के लिए घर का सामान भी चोरी करके बेच रहे है। घर के पुरुष शराब पीकर मारपीट कर रहे हैं। रोजाना घरों में विवाद की स्थिति हो रही है। जवान बच्चों की शराब की आदत के कारण बहुएं घर छोडकऱ चली गई है। अवैध शराब के कारण गांव का माहौल पूरी तरह से खराब हो चुका है और कभी भी बड़ी घटना हो सकती है।

कच्ची-पक्की शराब बेचने वाले कर रहे विवाद

पंधाना तहसील के ग्राम राजगढ़ सिंगोट से आईं सेवंती बाई, बिरज बाई, सरोज, सुनीता आदि ने बताया कि ग्राम में शराब की बिक्री रोकने के लिए महिलाओं ने समिति बनाई है। जब महिलाएं अवैध शराब की बिक्री रोकने जाती है तो कच्ची-पक्की शराब बेचने वाले विवाद करते हैं। अवैध शराब बेचने वाले तो ये भी कहते है कि आबकारी और पुलिस हमारा कुछ नहीं बिगाड़ सकती। अवैध शराब कारोबारी किसी भी भी दिन हमारे साथ बड़ी घटना घटित कर सकते है। इस मामले में कलेक्टर ऋषव गुप्ता ने जिला आबकारी अधिकारी को कार्रवाई सुनिश्चित करने के निर्देश दिए है।