24 मई 2026,

रविवार

Patrika Logo
home_icon

मेरी खबर

video_icon

शॉर्ट्स

epaper_icon

ई-पेपर

खंडवा
गणेश उत्सव : टाउन हॉल में मिट्टी के गणेश प्रतिमा विक्रय केंद्र का शुभारंभ
Play video

गणेश उत्सव : टाउन हॉल में मिट्टी के गणेश प्रतिमा विक्रय केंद्र का शुभारंभ

नगर निगम के टाउन हॉल परिसर में मिट्टी से निर्मित गणेश प्रतिमाओं के विक्रय केंद्र का शुभारंभ किया गया। बतौर मुख्य अतिथि महापौर अमृता यादव ने केंद्र का शुभारंभ किया। महापौर ने कहा कि निगम का यह प्रयास न केवल पारंपरिक धार्मिक आस्था को सुदृढ़ करता है,

Google source verification

खंडवा

image

Rajesh Patel

Aug 21, 2025

दिव्यांग आश्रम, लाल चौकी के बच्चों ने की सक्रिय सहभागिता, महापौर ने कहा, पर्यावरण को सुरक्षित रखने की दिशा में भी एक महत्वपूर्ण कदम

महापौर ने कहा पर्यावरण सुरक्षित होगा

नगर निगम के टाउन हॉल परिसर में मिट्टी से निर्मित गणेश प्रतिमाओं के विक्रय केंद्र का शुभारंभ किया गया। बतौर मुख्य अतिथि महापौर अमृता यादव ने केंद्र का शुभारंभ किया। महापौर ने कहा कि निगम का यह प्रयास न केवल पारंपरिक धार्मिक आस्था को सुदृढ़ करता है, बल्कि हमारे पर्यावरण को सुरक्षित रखने की दिशा में भी एक महत्वपूर्ण कदम है। मिट्टी के गणेश का विसर्जन नदियों व तालाबों को प्रदूषित नहीं करता और प्रकृति के संरक्षण में योगदान देता है।

मिट्टी की प्रतिमा बनाने 400 बच्चों की सक्रिय सहभागिता

जनप्रतिनिधियों ने संयुक्त रूप से प्रथम प्रतिमा का पूजन कर इस केंद्र का शुभारंभ किया। नगर निगम की आईइसी टीम के सहयोग से गणेश प्रतिमाओं का निर्माण किया गया है। इस पहल में दिव्यांग आश्रम, लाल चौकी के लगभग 400 बच्चों ने भी सक्रिय सहभागिता निभाई है। उनकी मेहनत और रचनात्मकता से बनी इन प्रतिमाओं को नगर निगम परिसर स्थित स्टॉल पर आम नागरिकों के लिए विक्रय के लिए उपलब्ध कराया गया है। जोन प्रभारी भुवन श्रीमाली ने शुभारंभ अवसर पर जनप्रतिनिधियों को विक्रय केंद्र की विस्तृत जानकारी दी है। इस दौरान निगम अध्यक्ष अनिल विश्वकर्मा, एमआइसी सदस्य राजेश यादव, सोमनाथ काले, अनिल वर्मा, दीना पवार आदि रहे।