27 जून 2026,

शनिवार

Patrika Logo
home_icon

मेरी खबर

video_icon

शॉर्ट्स

epaper_icon

ई-पेपर

खंडवा
गोपाष्टमी पर्व… भारत माता और गोमाता का पूजन कर 1100 दीपों से हुई आरती
Play video

गोपाष्टमी पर्व… भारत माता और गोमाता का पूजन कर 1100 दीपों से हुई आरती

-लगाया 56 भोग, गोमाता के सामने हुई गरबा की प्रस्तुतियां -गणेश गोशाला में शताब्दी वर्ष पर गोपाष्टमी का भव्य आयोजन
Google source verification

खंडवा

image

Manish Arora

Oct 30, 2025

श्री गणेश गोशाला में शताब्दी वर्ष में गोपाष्टमी का पर्व धार्मिक उल्लास के साथ मनाया गया। जहां बुधवार सुबह गोमाता पूजन कर गोग्रास कराया गया। वहीं, शाम को गोवर्धन पर्वत पर 56 भोग लगाकर भारत माता और गोमाता की 1100 दीपों से आरती की गई। इसके बाद गोमाता के समक्ष गरबा प्रतियोगिता का आयोजन हुआ। देर रात तक चली प्रतियोगिता में खंडवा सहित बाहर से आई चार गरबा टीमों ने एक से बढकऱ एक प्रस्तुति दी।

गोपाष्टमी पर गणेश गोशाला में सुबह संत विवेक एवं संत सिंगाजी समाधि के महंत रतन लाल के सानिध्य में गोपूजन और गोग्रास का कार्यक्रम हुआ। कार्यक्रम में महंत अर्जुन दास, विधायक कंचन तनवे, विधायक नारायण पटेल, महापौर अमृता यादव, जिला पंचायत अध्यक्ष पिंकी वानखेड़े सहित बड़ी संख्या में श्रद्धालु सम्मिलित हुए। इस अवसर पर संत विवेक ने गोमाता को लेकर प्रवचन भी दिए। कार्यक्रम में उपस्थित जन ने पहले भगवान बालमुकुंद का पूजन किया गया।

शाम को 1100 दीपक से भारत माता, गोमाता की आरती हुई जिसमें छप्पन भोग दर्शन, पूजन एवं गोवर्धन पर्वत की परिक्रमा का कार्यक्रम हुआ। इसके पश्चात देर रात्रि तक गरबा का आयोजन हुआ। संचालन भूपेंद्र सिंह चौहान ने किया गया एवं आभार अध्यक्ष राकेश बंसल ने माना। कार्यक्रम में सचिव रामचंद्र मौर्य, निहारिका बंसल, अखिलेश गुप्ता, आशीष चटकेले, सुनील बंसल, अनिल मित्तल, मुकेश तंनवे, महेंद्र शर्मा, पंकज शर्मा, भावेश बिल्लौरे, सुनील जैन, त्रिलोक पटेल, धर्मेंद्र बजाज, सेवादास पटेल, सतनाम होरा, योगिता माहेश्वरी, चेतना शर्मा, सरिता महोदय, शिवप्यारी मौर्य, शशिकला मालवीय सहित बड़ी संख्या में लोग सम्मिलित हुए।