27 मार्च 2026,

शुक्रवार

Patrika Logo
Switch to English
home_icon

मेरी खबर

video_icon

शॉर्ट्स

epaper_icon

ई-पेपर

खंडवा

गाइड लाइन… आपत्तियों के बाद रिवाइज हुई कलेक्टर गाइड लाइन, शहर में जोड़े गए विशिष्ट ग्राम भी हटाए

-शहर में 21 लोकेशन पर बड़े थे भाव, कई जगह संशोधन के बाद हुए कम -नए प्रस्ताव को भेजा राज्य मूल्यांकन समिति में, सोमवार को फैसला -एक अप्रैल से लागू हो जाएगी नई गाइड लाइन, प्राइम लोकेशन पर महंगी होगी जमीन

Google source verification

खंडवा

image

Manish Arora

Mar 27, 2026

जिला पंजीयक विभाग ने अचल संपत्तियों के बाजार मूल्य की गाइड लाइन को लेकर आई आपत्तियों के बाद संशोधन किया है। इस वर्ष खंडवा में जोड़े गए चार विशिष्ट गांवों को फिर से गाइड लाइन से हटाया गया है। साथ ही आपत्तियों के चलते शहरी क्षेत्र में प्राइम लोकेशन पर बढ़ाई जमीन की कीमतों में बदलाव किया गया है। नई गाइड लाइन भोपाल राज्य मूल्यांकन समिति के पास भेजी गई है, जिस पर सोमवार को फैसला होगा। आगामी एक अप्रैल से नई गाइड लाइन लागू हो जाएगी।