No video available
जिला प्रशासन एवं मप्र राज्य ग्रामीण आजीविका मिशन, जिला पंचायत द्वारा आजीविका मिशन की दिदिओं के माध्यम से हर्बल रंग-गुलाल के स्टॉल निगम परिसर में लगाए गए। रविवार को होली मेले का शुभारंभ महापौर अमृता अमर यादव, विधायक कंचन मुकेश एवं पंधाना विधायक छाया मोरे द्वारा किया गया।
होली मेले में प्राकृतिक पदार्थों से तैयार हर्बल गुलाल, हल्दी, जामुन, मोरिंगा और चुकंदर से निर्मित कलर, शुद्ध घी और मावे से बनी स्वादिष्ट गुजिया आदि बिक्री के लिए रखी गई है। विधायक एवं महापौर ने एक दूसरे को मिठाई खिलाई एवं गरीब बच्चों को को होली की सामग्री का वितरण किया। इस अवसर पर एडीएम सृष्टि देशमुख गौड़ा, सीएसपी अभिनव बारंगे, एनआरएलएम के धर्मेंद्र सिसोदिया, प्रवक्ता सुनील जैन, पार्षद संतोष सारवान, प्रीति वर्मा, संदेश गुप्ता, मंजू यादव, रजनी बोरानी, सुनील लालवानी आदि उपस्थित रहे। संचालन नीरज पाराशर ने किया एवं आभार एनआरएलएम के जिला प्रभारी आनंद शर्मा ने माना।