6 मार्च 2026,

शुक्रवार

Patrika Logo
Switch to English
home_icon

मेरी खबर

video_icon

शॉर्ट्स

epaper_icon

ई-पेपर

खंडवा

No video available

जिलेभर में धूमधाम से मना रंगों का पर्व धुलेंडी, अनाथ आश्रम में बच्चों ने किया धमाल

-गली-मोहल्लों में दिनभर झूमते रहे हुरियारे, बच्चों में सबसे ज्यादा उत्साह -अब रविवार को रंग पंचमी, सकल हिंदू समाज निकालेगा फाग यात्रा

Google source verification

खंडवा

image

Manish Arora

Mar 06, 2026

होली के एक दिन बाद रंगों का पर्व धुलेंडी बुधवार को शहर सहित जिलेभर में शांतिपूर्ण रूप से मनाया गया। होली पर सबसे ज्यादा उत्साह बच्चों में देखने को मिला। सुबह से ही बच्चे रंग गुलाल से सराबोर नजर आए। जगह-जगह युवाओं की टोली होली गीतों पर झूमते नजर आई।

हिंदू बाल सेवा सदन में बच्चों ने मनाई होली
हिंदू बाल सेवा सदन अनाथ आश्रम में ट्रस्ट द्वारा बच्चों के साथ उत्साह से होली मनाई गई। यहां बच्चों ने एक दूसरे को रंग लगाकर खूब धमाल किया। बच्चे लगभग 3 घंटे नाचते गाते आनंद लेते रहे। इस अवसर पर विनय नेगी, अनिल बाहेती, रिंकू खेड़ेकर आदि उपस्थित रहे।

नहीं हुआ लोगों का उत्साह कम
भले ही धुलेंडी होली के एक दिन बाद मनाई मनाई गई, लेकिन पर्व का उत्साह जरा भी कम नहीं हुआ। धुलेंडी की धूम सुबह से ही गली मोहल्लों में शुरू हो गई थी। बच्चे रंग पिचकारी लेकर एक दूसरे पर रंग डालने के लिए दौड़ते भागत नजर आए। महिलाओं, युवतियों में भी उत्साह नजर आया। मोहल्लों में महिलाएं, युवतियां एक दूसरे पर रंग-गुलाल उड़ाती नजर आई। जगह जगह युवाओं ने साउंड सिस्टम लगाकर नाचते नजर आए। समाजजनों ने गमी वाले परिवारों में जाकर गुलाल लगाया। होली पर कोई भी अप्रिय घटना सामने नहीं आई।

पंचमी पर तोप और टैंकरों से होगी रंगों की बारिश
सकल हिंदू समाज द्वारा रंग पंचमी पर रविवार को श्री दादाजी फाग यात्रा निकाली जाएगी। फाग यात्रा सुबह 10 बजे नगर निगम से आरंभ होकर बांबे बाजार, केवलराम चौराहा होते हुए पार्वतीबाई धर्मशाला में समाप्त होगी। फाग यात्रा में राधा कृष्ण की झांकी, आदिवासी नृत्य की टोली, भजन मंडली, डीजे साउंड और ढोल बाजे के साथ तोप से रंग गुलाल एवं फूलों की वर्षा होगी। पानी के टैंकरों से नोजल द्वारा पानी की बौछार की जाएगी। फाग यात्रा में आदिवासी गायक आनंदीलाल भावेल अपनी मंडली के साथ शामिल होंगे और होली के गीतों की प्रस्तुति देंगे।