14 फ़रवरी 2026,

शनिवार

Patrika Logo
Switch to English
home_icon

मेरी खबर

video_icon

शॉर्ट्स

epaper_icon

ई-पेपर

खंडवा

No video available

मछली ठेकेदार के कर्मचारियों की गुंडागर्दी, कार से बाइक सवार को टक्कर मारी, पीटा,

इंदिरा सागर में मत्स्य आखेट का ठेका लेने वाले ठेकेदार के कर्मचारी गुंडागर्दी पर उतार हो गए हैं। मछली बोरी में भरकर ले जाने की शंका पर कार से बाइक को टक्कर मार दी। बोरी में गेंहू भरा हुआ था। इस दौरान मारपीट कर फायरिंग करने का आरोपी घायल पक्ष ने लगाया है। हरसूद थाना क्षेत्र की घटना हैं।

Google source verification

हरसूद क्षेत्र के दो लोग बाइक पर गेंहू की बोरी रखकर ले जा रहे थे। उनका पीछा करते हुए कार से मछली ठेकेदार के कर्मचारी आए। उन्होंने आते से ही बाइक को जोर से टक्कर मार दी। इससे बाइक सवार नीचे गिर गए। जिसमें एक व्यक्ति को चोट आई है।

घायल सचिन को हरसूद अस्पताल से जिला अस्पताल रैफर कर दिया। सचिन ने बताया कि वह बोरिबादरी का रहने वाला है। बमनगांव से गए गेंहू लेकर आ रहा था। मछली ठेकेदार के लोगों ने मारपीट की। उन्होंने 3 बार हवाई फायरिंग भी की। मैं बेहोश हो गया तो उन्होंने मछली पॉइंट से मछली बुलाकर मेरे पास पटक दी। इसके बाद फ़ोटो, वीडियो बनाए। पुलिस ने मुझ पर केस दर्ज कर लिया।

इस मामले में एक घायल हो वहीं के अस्पताल में भर्ती कर दिया गया। वहीं उसके साथ का युवक जब थाने पहुंचा तो उस पर ही पुलिस ने केस दर्ज कर दिया। ठेकेदार के कर्मचारियों की सुनवाई करते हुए उलटा उस पर ही केस दर्ज कर दिया। इधर कुछ देर बाद बाइक चालक की शिकायत पर भी केस दर्ज कर दिया।