
इमलीपुरा में अवैध स्लाटर हाउस और चर्बी कांड को लेकर बजरंग दल ने बुधवार शाम घंटाघर चौक पर विरोध प्रदर्शन किया। बजरंग दल ने कांड में लिप्त भ्रष्ट अधिकारियों की सद्बुद्धि के लिए हनुमान चालीसा का पाठ किया। साथ ही 12 सूत्रीय मांगों का ज्ञापन भी सिटी मजिस्ट्रेट बजरंग बहादुर को सौंपा। बजरंग दल ने चेतावनी दी है कि मांग पूरी नहीं हुई तो उग्र आंदोलन किया जाएगा।