
विवादित टिप्पणियों को लेकर अक्सर सुर्खियों में रहने वाले मंत्री शाह ने योग दिवस पर पश्चिम बंगाल की पूर्व मुख्यमंत्री ममता बनर्जी पर परोक्ष रूप से निशाना साध है। उन्होंने बिना नाम लिए कहा कि हमने बचपन में पढ़ा था कि एक मछली पूरे तालाब को गंदा कर देती है।
मंत्री ने कहा, एक मछली पूरे तालाब को गंदा कर देती है
अंतरराष्ट्रीय योग दिवस पर जिला स्तरीय कार्यक्रम में मंत्री शाह हमने भी मछली पालन शुरु किया है। यदि एक मछली मार जाए तो पूरे तालाब की मछलियां उसके प्रभाव में आ जाती है। इस लिए सड़ी हुई मछली को तालाब से बाहर कर दिया गया। जिससे तालाब का पानी साफ और स्वच्छ हाे जाएगा। दरअसल, मंत्री शाह ने कोलकाता में प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के द्वारा योग दिवस कार्यक्रम के संदर्भ में बोल रहे थे। उन्होंने कहा कि प्रधानमंत्री मोदी ने योग को पूरे दुनिया में नई पहचान दिलाई है।
योग भारत की प्राचीन संस्कृति की अमूल्य धरोहर
कार्यक्रम में मंत्री शाह ने विभिन्न योगासन और प्राणायाम किए। उन्होंने कहा कि योग भारत की प्राचीन संस्कृति और ज्ञान परंपरा की अमूल्य धरोहर है, जिसे आज पूरी दुनिया अपना रही है। उन्होंने लोगों से योग को केवल एक दिन का आयोजन न मानकर अपनी दैनिक दिनचर्या का हिस्सा बनाने का आह्वान किया। उनका कहना था कि नियमित योग से शरीर निरोग रहता है और व्यक्ति अपनी जिम्मेदारियों का बेहतर ढंग से निर्वहन कर सकता है।
मंत्री बोले, अभी टाइगर जिंदा है
योग कार्यक्रम के दौरान मंत्री शाह टाइगर प्रिंट टी-शर्ट पहनकर पहुंचे, जो आकर्षण का केंद्र रही। दोनों घुटनों का प्रत्यारोपण होने के कारण उन्होंने सोफे पर बैठकर प्राणायाम और अन्य योग क्रियाएं कीं। उनके अलग अंदाज को लेकर लोगों ने सेल्फी भी ली। जब मीडिया ने उनकी टी-शर्ट को लेकर सवाल किया तो उन्होंने मुस्कराते हुए कहा, टाइगर अभी जिंदा है।
इन टिप्पणियों को लेकर कानूनी पेंच में आ चुके हैं मंत्री
मंत्री विजय शाह पूर्व में भी कई विवादित टिप्पणियों को लेकर चर्चा में रहे हैं। भारतीय सेना की अधिकारी कर्नल सोफिया कुरैशी पर की गई टिप्पणी सहित अन्य बयानों को लेकर वे राजनीतिक और कानूनी विवादों में आ चुके हैं। इसके बावजूद उनके बेबाक बयान अक्सर सुर्खियां बटोरते रहे हैं।