22 अक्टूबर 2026,

गुरुवार

Patrika Logo
home_icon

होम

इनस्टॉल ऐप

ई-पेपर

video_icon

शॉर्ट्स

profile_icon

प्रोफाइल

खंडवा
जन्माष्टमी… 45 फीट ऊंची थी मटकी, कई प्रयासों में भी नहीं फूटी, करनी पडी 15 फीट नीचे
Play video

जन्माष्टमी… 45 फीट ऊंची थी मटकी, कई प्रयासों में भी नहीं फूटी, करनी पडी 15 फीट नीचे

-बुरहानपुर के गोविंदाओं ने फोड़ी केवलराम चौराहा की 30 फीट ऊंची मटकी
Follow Patrika on Google News
Google source verification

खंडवा

•

image

Manish Arora

•

Updated: 6 Sep 2025, 1:35 PM IST

जन्माष्टमी पर कई स्थानों पर मटकी फोड़ प्रतियोगिता का आयोजन संपन्न हुआ। शनिवार रात शनि मंदिर, बजरंग चौक, बड़ाबम, सिनेमा चौक, पड़ावा, नवचंडी देवीधाम और केवलराम चौराहा पर मटकी फोड़ प्रतियोगिता आयोजित की गई। गोविंदाओं की टोलियां माखन मिश्री की मटकी फोडऩे निकली। केवलराम चौराहा पर रात डेढ़ बजे बुरहानपुर के गोविंदाओं ने मटकी फोड़ी।

जन्माष्टमी पर हुई मटकी फोड़ प्रतियोगिताओं में व्यायाम शालाओं के पहलवान, गोविंदाओं की टोली लगी रही। सिनोमा चौक पर बाला उस्ताद व्यायाम शाला द्वारा 25 फीट ऊंची दही हांडी बांधी गई थी। यहां रात 12 बजे श्रीराम व्यायाम शाला बुरहानपुर के गोंविदाओं ने 5 पेड़ी मिनार बनाकर मटकी फोड़ी। यहां मटकी फोडऩे वाली टीम को बाला उस्ताद व्यायाम शाला की ओर से 21 हजार रुपए का नकद पुरस्कार दिया गया। वहीं, केवलराम चौराहा पर सांसद ज्ञानेश्वर पाटिल द्वारा आयोजित मटकी फोड़ में 45 फीट ऊंची मटकी को फोडऩे का प्रयास कई बार किया गया। जब मटकी नहीं फूटी तो सांसद द्वारा मटकी की ऊंचाई 15 फीट कम कराई गई। जैसे ही मटकी की ऊंचाई 30 फीट हुई, बुरहानपुर के प्रताप मंडल की टोली ने मटकी फोड़ दी। यहां बुरहानपुर की टोली को सांसद द्वारा 61 हजार नकद पुरस्कार दिया गया।