30 मई 2026,

शनिवार

Patrika Logo
home_icon

मेरी खबर

video_icon

शॉर्ट्स

epaper_icon

ई-पेपर

खंडवा
खंडवा विधायक/महापौर… भाजपा संगठन तक पहुंची दोनों जनप्रतिनिधियों के बीच की खींचतान
Play video

खंडवा विधायक/महापौर… भाजपा संगठन तक पहुंची दोनों जनप्रतिनिधियों के बीच की खींचतान

-निमाड़ संभाग प्रभारी शर्मा ने कहा -मनभेद स्वीकार, मतभेद नहीं -प्रदेश संगठन तक जाएगी पूरे मामले की जानकारी

Google source verification

खंडवा

image

Manish Arora

May 30, 2026

भाजपा की दो महिला जनप्रतिनिधियों विधायक वर्सेस महापौर के बीच चल रही आपसी खींचतान की धमक अब संगठन के कानों तक पहुंच गई है। शुक्रवार को प्रधानमंत्री के 12 साल विश्वास के विकाश के जनकल्याण के विषय को लेकर खंडवा आए निमाड़ संभाग प्रभारी सुरेंद्र शर्मा से साफ कहा कि पार्टी में व्यक्तिगत लड़ाई स्वीकार नहीं। इस मामले की जानकारी प्रदेश संगठन को भी दी जाएगी।

शुक्रवार को निमाड़ संभाग प्रभारी सुरेंद्र शर्मा ने प्रधानमंत्री के 12 साल विश्वास के विकाश के जनकल्याण के विषय को लेकर भाजपा पदाधिकारियों की बैठक ली। इस दौरान उन्होंने मीडिया से चर्चा करते हुए कहा कि भाजपा एक परिवार है और परिवार में मतभेद हो सकते हैं, लेकिन मनभेद नहीं। उन्होंने विधायक कंचन तनवे द्वारा बैठक लिए जाने को भी सही ठहराया और कहा कि उन्हें विकास कार्यों की समीक्षा करने का अधिकार है। हालांकि उन्होंने महापौर अमृता अमर यादव का भी पक्ष लेते हुए कहा कि वें अपने काम के आधार पर जनता और संगठन के प्रति जिम्मेदार है। भाजपा महिला मोर्चा प्रदेश मंत्री चारूलता मंगल यादव को बैठक में सांसद प्रतिनिधि बनाए जाने को लेकर कहा कि ये सांसद का विशेष अधिकार है। किसी भी बैठक के किलए वे अपना प्रतिनिधि नियुक्त कर सकते हैं।