1 मार्च 2026,

रविवार

Patrika Logo
Switch to English
home_icon

मेरी खबर

video_icon

शॉर्ट्स

epaper_icon

ई-पेपर

खंडवा

No video available

विंटेज कार रॉल्स रॉयल रूपी रथ में सवार होकर मंदिर पहुंचे भगवान संभवनाथ

-नवनिर्मित मंदिर के गर्भगृह में मूल परमात्मा का हुआ प्रवेश -1300 मंदिरों में मूर्तियों की स्थापना करवा चुके हे राजस्थान के मनोज कुमार हरण

Google source verification

खंडवा

image

Manish Arora

Mar 01, 2026

इंदौर रोड स्थित कॉलोनी तुलसी हाईटेक सिटी में नव-निर्मित शिखरबद्ध श्री संभवनाथ जैन श्वेतांबर मंदिर में श्री संभवनाथ भगवान के मूल गर्भगृह में प्रवेश हुआ। भगवान संभवनाथ रॉल्स रॉयल रूपी कार में सवार होकर घासपुरा स्थित नमिनाथ मंदिर से नवनिर्मित मंदिर पहुंचे। कार्यक्रम साध्वी नम्रव्रता, साध्वी मग्नव्रता, साध्वी मीतव्रता आदि भगवंतों की शुभनिश्रा में संपन्न हुआ।

महोत्सव के संचालक मनोज कु मार बाबूलाल हरण (सिरोही राजस्थान.) रहें। मनोज कुमार हरण द्वारा दुनिया भर में 1300 मंदिरों में भगवान की मूर्तियों की स्थापना कराई गई है। श्वेताम्बर जैन समाज के प्रचार मंत्री चंद्र कुमार सांड ने बताया कि श्री संभवनाथ परमात्मा का मूल गंभारा प्रवेश शनिवार दोपहर 12.30 बजे हुआ। इसके पूर्व परमात्मा संभवनाथ भगवान की प्रतिमा को शनिवार सुबह 8.30 बजे घासपुरा स्थित नमीनाथ मंदिर से संभवनाथ मंदिर मां तुलसी हाइटेक सिटी इंदौर रोड लाया गया।

पहली बार कार में निकाली शोभायात्रा
यहां से बाजे गाजे के साथ विंटेज गाड़ी में बग्घियों के साथ धूमधाम से शोभायात्रा निकाली गई। इस दौरान संभवनाथ मंदिर ट्रस्ट अध्यक्ष विजय जैन, सचिव रोहित मेहता, ट्रस्टी नवीश बोथरा, अभय जैन, वाडीलाल पटेल, कांतिलाल नारेलिया, मेघराज जैन, पीयूष चौरडिय़ा, मनोज बोरा, नवनीत बोथरा, शीतल चोरडिय़ा, विनय बागरेचा, राजेश बोरा, राखी बोरा, वैशाली बोथरा, निर्मला बोथरा, रानी बोथरा, सेजल मेहता, प्रिया जैन आदि उपस्थित रहे।