परीक्षा में घबराने की बजाय आत्मविश्वास बनाए रखें। ओएमआर शीट को सही तरीके से भरना बेहद जरूरी है। कम संसाधन रखें और उसे बार-बार पढ़े। यही सफलता की कुंजी है। आर्थिक स्थिति से ज्यादा हिम्मत महत्वपूर्ण होती है। जीवनभर सीखते रहने की आदत डालें। लक्ष्य निर्धारित करके आगे बढ़े। इंटरनेट पर अच्छी किताबें उपलब्ध हैं, उनका उपयोग करें। यह बात कलेक्टर ऋषव गुप्ता ने खंडवा जेसी सप्ताह के तहत मोटिवेशनल स्पीच कार्यक्रम में कही।
गुरुवार को जेसी सप्ताह के तहत गौरीकुंज सभागृह में आइएएस मोटिवेशनल स्पीच का आयोजन हुआ। परीक्षा की तैयारी को लेकर कलेक्टर ऋषभ गुप्ता ने विद्यार्थियों को अपनी मोटिवेशनल स्पीच में महत्वपूर्ण मार्गदर्शन दिया। उन्होंने विद्यार्थियों से अपील की कि प्रश्नों को ध्यान से पढकऱ समझें। छोटे प्रश्नों की बजाय पहले बड़े प्रश्न हल करें। कलेक्टर ने कहाकि अलग-अलग किताबों में भिन्न-भिन्न बातें लिखी होती हैं। इसलिए जिस पर तैयारी की है उसी पर भरोसा रखें। गुरुवार को जेसी सप्ताह के तहत तत्काल भाषण प्रतियोगिता संपन्न हुई। जिसमें विद्यार्थियों ने विभिन्न विषयो पर भाषण दिया। वाद विवाद प्रतियोगिता में एकल परिवार एवं संयुक्त परिवार की अवधारणा पर अपनी बात रखी। निर्णायक के रूप में मनीष पाटिल, सचिन उपस्थित रहे।
खेल प्रतियोगिता में बास्केटबॉल प्रतियोगिता आर्य समाज स्कूल में संपन्न हुई। जिसमें आयुष अग्रवाल का विशेष सहयोग रहा। वॉलीबॉल प्रतियोगिता पुलिस ग्राउंड में संपन्न हुई। जिसमें अमित जांगिड़ का विशेष सहयोग रहा। स्विमिंग प्रतियोगिता भंडारी पब्लिक स्कूल में लहरों के राजा के ग्रुप का विशेष सहयोग रहा। रात में डांस प्रतियोगिता का आयोजन हुआ। अतिथियों का स्वागत अध्यक्ष सुजाता मोरे ने किया। कार्यक्रम में पंधाना के पूर्व विधायक राम दांगोरे, शुभम जैन, अनिल बाहेती, नागेश वालंजकर, रणवीर चावला, सचिव प्रिंस जिंदल, डॉ मेघा प्रजापति, ज्योति वालंजकर, देव महोबिया, अंशुल सैनी, हर्षदीप अग्रवाल, विकास मित्तल, सुरेंद्र सोलंकी, अनुज खंडेलवाल, जेएसी अध्यक्ष हेमंत मुंदड़ा, सचिव दीपक सोलंकी, काव्यांश जोशी, संदेश थरपाल उपस्थित रहे। आभार मनन सोनी ने माना।