24 अगस्त 2026,

सोमवार

Patrika Logo
home_icon

होम

इनस्टॉल ऐप

ई-पेपर

video_icon

शॉर्ट्स

profile_icon

प्रोफाइल

खंडवा
महावीर जयंती उत्सव… महिलाओं ने भक्ति भाव से भगवान महावीर का पालना झुलाकर भजनों पर किया नृत्य
Play video

महावीर जयंती उत्सव… महिलाओं ने भक्ति भाव से भगवान महावीर का पालना झुलाकर भजनों पर किया नृत्य

-जैन मंदिरों में जयंती को लेकर हो रहे धार्मिक-सांस्कृतिक कार्यक्रम
Google source verification

खंडवा

image

Manish Arora

Mar 26, 2026

जैन धर्म के 24वें तीर्थंकर भगवान महावीर स्वामी का जन्म महोत्सव 30 मार्च को सकल जैन समाज द्वारा भगवान की रथ यात्रा के साथ मनाया जाएगा। सुनील जैन एवं प्रेमांशु चौधरी ने बताया कि महावीर जयंती तक प्रतिदिन विभिन्न धार्मिक, सांस्कृतिक कार्यक्रम हो रहे है। सामाजिक बंधु एवं मातृशक्ति उपस्थित होकर भगवान की भक्ति भजनों के साथ कर रही है।

बुधवार को नवकार महिला मंडल द्वारा नवकार मंदिर परिसर देशना मंडप में विनती का बुलावा एवं सांस्कृतिक कार्यक्रम आयोजित हुए। गुरुवार को पोरवाड़ जैन परिवार द्वारा जिला अस्पताल के सामने, शुक्रवार को मां त्रिशला ग्रुप द्वारा दिगम्बर जैन मंदिर घासपुरा में भजन संध्या का आयोजन होगा। समाज के अध्यक्ष वीरेंद्र जैन, दिलीप पहाडिय़ा, पंकज छाबड़ा, विजय सेठी ने सभी समाज जनों से आयोजित कार्यक्रमों में उपस्थित होकर पुण्य प्राप्त करने का अनुरोध किया है।