30 मई 2026,

शनिवार

Patrika Logo
home_icon

मेरी खबर

video_icon

शॉर्ट्स

epaper_icon

ई-पेपर

खंडवा
महेश नवमी : बैंड बाजे के साथ निकाली शोभायात्रा, जमकर हुई आतिशबाजी, उड़ाए पुष्प
Play video

महेश नवमी : बैंड बाजे के साथ निकाली शोभायात्रा, जमकर हुई आतिशबाजी, उड़ाए पुष्प

-धाकड़ माहेश्वरी समाज ने मनाया चार दिवसीय उत्सव, हुए कई आयोजन

Google source verification

खंडवा

image

Manish Arora

Jun 05, 2025

माहेश्वरी समाज के वंशोत्पति दिवस भगवान महेश नवमी धाकड़ माहेश्वरी समाज द्वारा हर्षोल्लास से मनाई गई। महेश नवमी पर सुबह से ही विभिन्न धार्मिक कार्यक्रमों का आयोजन धाकड़ माहेश्वरी धर्मशाला शीतला माता मंदिर में किया गया। बुधवार शाम 5 बजे शीतला माता मंदिर स्थित माहेश्वरी धर्मशाला से शोभा यात्रा निकाली गई।

समाज के प्रवक्ता नितिन झंवर ने बताया कि यह शोभायात्रा सराफा, घंटाघर, बांबे बाजार, केवलराम चौराहा, बुधवार बाजार, रामगंज होते हुए पुन: शीतला माता मंदिर स्थित माहेश्वरी धर्मशाला पहुंची। जगह जगह पुष्प वर्षा का इस शोभायात्रा का स्वागत भी किया गया। इसमें मुख्य रूप से राजगढ़ के बैंड के द्वारा आकर्षक प्रस्तुति दी गई। वहीं शोभायात्रा के दौरान लगातार आतिशबाजी का दौर चलता रहा। इस दौरान धाकड़ माहेश्वरी समाज के स्थानीय समिति के अध्यक्ष प्रणेश बजाज, सचिव आनंद गुप्ता, माहेश्वरी महिला मंडल की अध्यक्ष रीना गुप्ता, सचिव प्रेरणा चांडक सहित केंद्रीय कार्यकारिणी के पदाधिकारी भी मौजूद रहे।