माखनलाल चतुर्वेदी शासकीय महाविद्यालय के छात्रोत्सव में पहुंचे आदिम जाति कल्याण मंत्री विजय शाह को सवर्ण समाज की कुछ छात्राओं को घेर लिया। छात्राओं का कहना था सर, ये कॉलेज क्या सिर्फ एससी -एसटी वालों का है। सभी योजनाएं उन्हीं के लिए बनी हैं। यहां पढ़ने की सामग्री सिर्फ उन्हें ही मिलती है।
छात्राओं ने कहा जनरल को भी मिले लाभ
छात्राओं ने मंत्री शाह से कहा कि एसटी-एसटी की तरह सवर्ण और जनरल छात्रों को भी हॉस्टल, किराया भत्ता और पढ़ने के लिए स्टेशनरी का लाभ ओबीसी और सामान्य वर्ग को भी मिलना चाहिए। हालांकि मंत्री ने कहा कि वे इसके लिए मुख्यमंत्री से चर्चा करेंगे।
पढ़ाई में भेदभाव नहीं होना चाहिए
मंत्री शाह छात्रोत्सव का कार्यक्रम खत्म कर मंच से नीचे उतरे थे। इसी बीच उन्हें छात्राओं ने घेर लिया। ओबीसी वर्ग की छात्रा सोनाली ने कहा पढ़ाई में भेदभाव नहीं होना चाहिए। कॉलेज में जो स्टेशनरी आई हुई है। वह स्टेशनरी एससी-एसटी के लिए ही नहीं बल्कि ओबीसी और सामान्य वर्ग के लिए भी मिलना चाहिए।
सरकार सभी वर्ग के गरीबों की मदद कर रही
सवर्ण समाज की छात्राओं के सवाल पर मंत्री शाह ने कहा कि सरकार सभी वर्ग के गरीब छात्रों सुविधाएं दे रही है। उन्होंने आश्वासन दिया कि वह ओबीसी और सामान्य वर्ग के गरीब बच्चों के लिए भी स्टेशनरी, हॉस्टल के लिए मुख्यमंत्री से चर्चा करेंगे।
खंडवा में होगी नीट, पीएससी की तैयारी
मंत्री डॉ. शाह ने विद्यार्थी सिर्फ पढ़ाई पर ध्यान देने की बात कही। उन्होंने कहा कि खंडवा के विद्यार्थियों को आइएएस, पीएसससी, नीट जैसी प्रतियोगी परीक्षाओं की तैयारी के लिए कोचिंग सुविधा उपलब्ध कराई जाएगी। प्रारंभिक चरण में 100 छात्रों के लिए ब्लू प्रिंट तैयार किया गया है