7 मार्च 2026,

शनिवार

Patrika Logo
Switch to English
home_icon

मेरी खबर

video_icon

शॉर्ट्स

epaper_icon

ई-पेपर

खंडवा

मंत्री विजय शाह की ओर से नकद, महापौर अमृता अमर यादव ने चेक से दिए एक लाख रुपए

-भाजपा आजीवन सहयोग निधि की बैठक में दिया प्रशिक्षण

Google source verification

खंडवा

image

Manish Arora

Mar 07, 2026

आजीवन सहयोग निधि और मंडल स्तर पर होने वाले प्रशिक्षण वर्ग को लेकर भाजपा की जिला बैठक का आयोजन शुक्रवार को जिला कार्यालय में हुआ। आगामी दिनों में मंडल स्तर पर कार्यशालाओं का आयोजन होना है, जिसकी रूपरेखा पदाधिकारियों को बताई गई। इस अवसर पर मंत्री विजय शाह की ओर से जिला महामंत्री संतोष सोनी ने एक लाख रुपए नकद और महापौर अमृता अमर यादव ने एक लाख रुपए का चेक आजीवन सहयोग निधि के रूप ेमें सौंपा।

सहयोग निधि को लेकर किया मंथन
जिला बैठक में जिलाध्यक्ष राजपालसिंह तोमर ने सभी पदाधिकारियों के साथ विचार विमर्श किया। आजीवन सहयोग निधि को लेकर मंथन किया गया और सभी मंडल अध्यक्षों को सहयोग निधि की डायरी सौंपी गई। जिले के सहयोग निधि प्रभारी सुभाष कोठारी की उपस्थिति में जिलाध्यक्ष राजपाल सिंह तोमर को मंत्री की ओर से नकद और महापौर ने चेक सौंपा।

यह रहे मौजूद
जिला मीडिया प्रभारी मंगलेश तोमर ने बताया इस अवसर पर जिला पंचायत अध्यक्ष पिंकी वानखेड़े, पंधाना विधायक छाया मोरे, पूर्व विधायक राम दांगोरे, अजा मोर्चा प्रदेश उपायक्ष दशरथ कलमे, पूर्व जिलाध्यक्ष हरीश कोटवाले, सेवादास पटेल, महामंत्री धर्मेंद्र बजाज, सूरजपालसिंह, अमर यादव सहित सभी पदाधिकारी मौजूद रहे।

जिपं अध्यक्ष ने फिर जताई नाराजगी
भाजपा की जिला बैठक में पूर्व सूचना नहीं दिए जाने को लेकर जिला पंचायत अध्यक्ष पिंकी वानखेड़े ने मंच से ही अपनी नाराजगी जताई। उन्होंने कहा कि पार्टी द्वारा लगातार उनकी उपेक्षा की जा रही है। किसी भी बैठक की सूचना तक उन्हें नहीं दी जाती। इस पर जिलाध्यक्ष राजपाल सिंह तोमर ने कहा कि आप जिले की प्रमुख जनप्रतिनिधि है, सूचना देने में कहीं चूक हुई होगी। आगे से ऐसा नहीं होगा।