
पुलिस अधीक्षक मनोज कुमार राय ने बताया कि दोनों मामलों में एफआईआर दर्ज कर आरोपियों को गिरफ्तार कर लिया गया है। उन्होंने कहा कि वीडियो वायरल करने की धमकी देकर नाबालिग छात्राओं को ब्लैकमेल कर गलत काम किया गया। आरोपियों के मोबाइल और सोशल मीडिया अकाउंट्स की जांच की जा रही है। आरोपी किसी गिरोह से जुड़े है यह पता लगाया जा रहा है।
पीड़ित छात्राओं के परिवारों ने जब यह मामला देखा तो उन्होंने हिंदू जागरण मंच से संपर्क किया। संगठन के जिला संयोजक माधव झा ने बताया कि पीड़िता का वीडियो वायरल होने और लगातार ब्लैकमेल किए जाने की जानकारी परिवार ने उन्हें दी थी। इसके बाद संगठन की मदद से मामला पुलिस तक पहुंचाया गया।
दूसरी छात्रा भी बनी शिकार : छात्रा के साथ ही पढ़ने वाली 12वीं कक्षा की 17 वर्षीय छात्रा के साथ भी आरोपी अर्श के दोस्त फैज पिता शौकत अली ने दुष्कर्म किया। छात्रा ने फैज पर आरोप लगाया कि उसने भी पहले दोस्ती का बहाना बनाकर नजदीकियां बढ़ाईं और फिर गलत काम किया। आरोपी की धमकी से अब तक वह डरी हुई थी। पीड़िता ने थाने में लिखित शिकायत दी, जिसके आधार पर आरोपी फैज के खिलाफ भी मामला दर्ज किया गया।