16 फ़रवरी 2026,

सोमवार

Patrika Logo
Switch to English
home_icon

मेरी खबर

video_icon

शॉर्ट्स

epaper_icon

ई-पेपर

खंडवा

मोहल्ला मीटिंग : हुक्मरानों की अनदेखी…मुंशी चौक की सड़कें बदहाल, शिव मंदिर मोहल्ले की नालियां-टॉयलेट चोक

पत्रिका ने नगरीय क्षेत्र में जनता की समस्याओं को अफसरों तक सीधा पहुंचाने के लिए ‘ मोहल्ला मीटिंग ’ कार्यक्रम शुरु किया है। पहली मीटिंग शहर के पद्मकुंड वार्ड में आयोजित की गई। जिसमें बुजुर्ग, महिलाएं और युवा और बच्चों ने परेशानियां बताई।

Google source verification

खंडवा

image

Rajesh Patel

Jan 31, 2026

शहरी क्षेत्र की समस्याएं अब सीधे प्रशासनिक अफसरों तक पहुंचेगी। पत्रिका ने नगरीय क्षेत्र में जनता की समस्याओं को अफसरों तक सीधा पहुंचाने के लिए ‘ मोहल्ला मीटिंग ’ कार्यक्रम शुरु किया है। पहली मीटिंग शहर के पद्मकुंड वार्ड में आयोजित की गई। जिसमें बुजुर्ग, महिलाएं और युवा और बच्चों ने परेशानियां बताई।

जनता बोली… हुक्मरान समस्याओं पर ध्यान नहीं दे रहे

पत्रिका टीम पद्मकुंड वार्ड-29 के मुंशी चौक पहुंची। जहां जनता ने बदहाल, टूटी सड़कें, नालियां-टॉयलेट चोक और जलापूर्ति के मुद्दे साझा किए। स्थानीय प्रतिनिधियों से जवाब भी मांगा। बैठक में महिलाएं, बुजुर्ग, बच्चे और युवाओं ने बेबाक अपनी बात रखी। बोले, हुक्मरान समस्याओं पर ध्यान नहीं दे रहे हैं। शिवमंदिर छोटा अहार मोहल्ले में पार्षद पर नहीं सुनने का भी सवाल उठाए। मोहल्ले की जनता बोली, प्रशासनिक अधिकारी समय से समस्याओं का निराकरण के साथ निगरानी करें। इस दौरान मोहल्ले की जनता पत्रिका को समस्याएं दिखाने स्टॉप भी ले गए।

नालियों में कीड़े चल रहे, दूषित पानी आ रहा

मुंशी चौराहे पर जैसी ही मोहल्ला मीटिंग शुरु हुई कि बुजुर्ग, महिलाएं, बच्चों और युवाओं ने कहा शिवमंदिर के आगे-पीछे मोहल्ले की नालियां, टॉयलेट चोक है। कीड़ेपड़ गए हैं। मुंशी चौक क्षेत्र में जलापूर्ति में दूषित पानी आ रहा है। कई बार शिकायत की गई। कोई भी प्रशासनिक अधिकारी इस ओर ध्यान नहीं दे रहा है। पार्षद प्रतिनिधि शराफत खान ने जनता को जवाब दिया कि निगम में कोई सुनने वाला नहीं है। इस दौरान एसआइआर में मनमानी आपत्ति का भी मुद्दा उठाया गया।

मोहल्ला मीटिंग में ये मुद्दे उठाए

मोहल्ले में रेगुलर सफाई की जाए

सार्वजनिक टॉयलेट में सफाई व पानी का इंतजाम

बदहाल सड़कें व नालियों का निर्माण कराया जाए।

पेंशन बढ़ाई जाए

अतिक्रमणकार हटाया जाए।