11 मई 2026,

सोमवार

Patrika Logo
Switch to English
home_icon

मेरी खबर

video_icon

शॉर्ट्स

epaper_icon

ई-पेपर

खंडवा
मदर्स डे… पिता ने बच्चों के लिए एक दिन जी मां की जिंदगी, परिवार की उठाई जिम्मेदारी
Play video

मदर्स डे… पिता ने बच्चों के लिए एक दिन जी मां की जिंदगी, परिवार की उठाई जिम्मेदारी

मां इस एक शब्द में संपूर्ण दुनियां समाई हुई है। कहते है मां के जैसा कोई नहीं बन सकता। पत्रिका ने मातृ दिवस (मदर्स डे) पर एक विशेष प्रयोग किया। शहर के कुछ चुनिंदा लोगों, बेटों, बेटियों ने पहली बार एक दिन के लिए मां की तरह जिंदगी जी और परिवार की जिम्मेदारी उठाई। मदर्स डे के लिए विशेष आयोजन में शामिल लोगों का कहना था कि मां बनना बहुत कठिन काम है।

Google source verification

खंडवा

image

Manish Arora

May 11, 2026

बीमा सर्वेयर और रोटरी क्लब ऑफ निमाड़ खंडवा के सदस्य लोकेश झंवर ने पत्रिका की पहल पर पहली बार अपने बच्चों के लिए मां बनकर दिन बिताया। सुबह उठकर लोकेश ने बेटी अनन्या और बेटे केशव के लिए चाय बनाई। बेटी अनन्या ने छुट्टी होने का बहाना बनाते हुए उठने और ब्रश करने से भी मना कर दिया। बड़ी मुश्किल से लोकेश ने बेटी को ब्रश करवाया। इसके कुछ देर बाद ही अनन्या ने नाश्ते की डिमांड कर दी। लोकेश एकदम से घबरा गए। जल्दी से पोहे का नाश्ता बनाया। नाश्ते के बाद एक घंटा बेटी को ग्रीष्मकालीन अवकाश में मिला होमवर्क भी करवाया।