3 अप्रैल 2026,

शुक्रवार

Patrika Logo
Switch to English
home_icon

मेरी खबर

video_icon

शॉर्ट्स

epaper_icon

ई-पेपर

खंडवा

मोटीवेशन क्लास : छात्रों के सवाल पर कलेक्टर बाेले…डॉक्टर बनना चाहता था दोस्तों के कहने पर इंजीनियरिंग की पढ़ाई की

नई शिक्षा नीति के तहत नए शैक्षणिक सत्र में एक अ्रपेल से स्कूलों में घंटी बजने लगी। स्कूल चले हम अभियान के तहत स्कूलों में ‘ भविष्य से भेंट ’ कार्यक्रम के तहत कलेक्टर, एसपी, जिपं सीईओ, अपर कलेक्टर, ननि आयुक्त ने क्लास लेकर बच्चों का उत्साह वर्धन किया।

Google source verification

खंडवा

image

Rajesh Patel

Apr 03, 2026

नई शिक्षा नीति के तहत नए शैक्षणिक सत्र में एक अ्रपेल से स्कूलों में घंटी बजने लगी। स्कूल चले हम अभियान के तहत स्कूलों में ‘ भविष्य से भेंट ’ कार्यक्रम के तहत कलेक्टर, एसपी, जिपं सीईओ, अपर कलेक्टर, ननि आयुक्त ने क्लास लेकर बच्चों का उत्साह वर्धन किया।

कलेक्टर-एसपी ने बच्चों को बताए सफलता के मंत्र

कलेक्टर, एसपी, जिपं सीईओ, अपर कलेक्टर, नगर निगम आयुक्त समेत क्लास वन अधिकारियों ने विभिन्न स्कूलों में मोटिवेशनल क्लास ली। ‘ भविष्य से भेंट ’ यानी भावी पीढ़ी से चर्चा कार्यक्रम के तहत अफसरों ने बच्चों का न केवल उत्साह वर्धन किया बल्कि उन्हें सफलता के मंत्र बताए।

कलेक्टर : सफलता का कोई शॉर्टकट नहीं, मेहनत जरूरी

कलेक्टर ऋषव गुप्ता मोतीलाल नेहरू स्कूल में 10 वीं व 12 वीं कक्षा के छात्रों से संवाद किया। छात्रा कुमुद ने सवाल किया आप आईएएस बनने के लिए पहले सोचा था या फिर बाद में। कलेक्टर ने जवाब दिया कि 8 वीं, 10 वीं में यूपीएससी परीक्षा क्या होती है मुझे मालूम भी नहीं था। 11 वीं और 12 वीं की पढ़ाई पूरी करने के बाद डॉक्टर बनना चाहते थे। इसमें सीटें कम होती हैं, दोस्तों के कहने पर इंजीनियरिंग की पढ़ाई की। आईएएस, आईपीएस बनने के लिए पहले कोशिश करें अच्छा कॉलेज मिले। उन्होंने कहा सफलता का कोई शॉर्टकट नहीं होता, सिर्फ कड़ी मेहनत ही उपाय है। उन्होंने छात्रों को कम से कम 6 घंटे पढ़ना चाहिए। सोशल मीडिया से दूर रहकर केवल अपनी पढ़ाई पर ही ध्यान देना चाहिए।

एसपी : ऊंचाइयों तक जाने गहन अध्ययन जरूरी

एमएलबी स्कूल में पुलिस अधीक्षक मनोज राय ने छात्राओं का तिलक लगाकर स्वागत किया। उन्होंने पुस्तक वितरण के साथ कॅरियर संबंधी क्लास ली। छात्राओं को प्रतिदिन स्कूल आने के लिए प्रेरित किया। उन्होंने समझाया कि अध कचरा ज्ञान से सफलता नहीं मिलती। सफलता की ऊंचाइयों तक जाने के लिए गहन अध्ययन करने की जरूरत होती है। छात्राओं की जिज्ञासा का समाधान करते हुए समय प्रबंधन, प्रतियोगी परीक्षाओं की तैयारी एवं देश की सीमा पर देश सेवा के लिए कैसे जा सकते हैं आदि प्रश्नों के जवाब दिए ।

सीईओ : प्रतियोगिता स्वयं से करो, व्यवहारिक ज्ञान जरूरी

जिपं सीईओ डॉ नागार्जुन गौड़ा ने पीएम श्री स्कूल सूरजकुंड में क्लास ली। उन्होंने छात्राओं से अपना खुद का विश्लेषण करने की सलाह दी। कहा कि प्रतियोगिता स्वयं से करो और खुद की कमजोरी और ताकत को पहचानना चाहिए। साथ ही छात्राओं को बताया की अच्छा विद्यार्थी वो होता है जिसमे सीखने की ललक हो। उन्होंने छात्राओं को सलाह दी की केवल पढ़ाई से लक्ष्य प्राप्त नहीं किया जा सकता,पढ़ाई के साथ साथ व्यवहारिक ज्ञान होना भी जरूरी है।

ननि आयुक्त : छात्रों से किया संवाद, प्रश्न भी पूछे

ननि आयुक्त प्रियंका सिंह राजावत ने एपीजे अब्दुल कलाम शासकीय उर्दू स्कूल में छात्रों से संवाद किया। छात्र-छात्राओं से चर्चा की और कई प्रश्न पूछे। आयुक्त कक्षा 6 वीं के छात्र फैजल अहमद खान और कक्षा 9 वीं की छात्रा अलशिफा जावेद को साइकिल वितरित की। आयुक्त ने कहा कि दूरस्थ क्षेत्रों से आने वाले छात्रों को सुविधा होगी। नियमित रूप से विद्यालय आ सकेंगे। उन्होंने विद्यार्थियों को मन लगाकर पढ़ाई करने और आगे बढ़ने के लिए प्रेरित किया।