
सांसद ज्ञानेश्वर पाटिल ने इस अवसर पर कहा कि संकट की घड़ी में हम सब प्रधानमंत्री मोदी जी के संदेश का पालन कर रहे हैं, मैं आमजन से भी अनुरोध करता हूं कि कम से कम डीजल पेट्रोल का उपयोग करें, संभव हो सके तो सोना भी इस वर्ष नहीं खरीदे। निवास से सांसद पाटिल विभिन्न कार्यक्रमों में शामिल होने ईवी स्कूटर से ही गए। इस दौरान विधायक कंचन तनवे सहित भाजपा जिलाध्यक्ष राजपालसिंह तोमर और कार्यकर्ता सांसद निवास पहुंचे। सांसद ई स्कूटर से विधायक को साथ लेकर कलेक्ट्रेट पहुंचे।