20 मार्च 2026,

शुक्रवार

Patrika Logo
Switch to English
home_icon

मेरी खबर

video_icon

शॉर्ट्स

epaper_icon

ई-पेपर

खंडवा

नगर निगम : अध्यक्ष चैंबर के सामने 18 पार्षदों ने किया प्रदर्शन, कलेक्टर को सौंपा ज्ञापन

चालू वित्तीय वर्ष-2025-26 में नगर निगम में 5 माह 15 दिन बाद भी साधारण सभा नहीं बुलाई गई। नगर सरकार के गठन से अब तक 5 बैठकें हुई। इसमें तीन बजट और दो साधारण सभा की शामिल है। जबकि हर दो माह में साधारण सभा की एक बैठक का नियम है।

Google source verification

खंडवा

image

Rajesh Patel

Sep 16, 2025

चालू वित्तीय वर्ष में नगर निगम अध्यक्ष ने साढ़े पांच माह के भीतर साधारण सभा की बैठक नहीं बुलाई। कांग्रेस के साथ भाजपा पार्षर्दों ने अपने ही पार्टी के अध्यक्ष के खिलाफ हुए लामबंद हो गए। निगम अध्यक्ष बोले, निर्दलीय चुनाव लड़कर आए


हर साल छह बैठक निर्धारित, अभी तक एक भी नहीं

चालू वित्तीय वर्ष-2025-26 में नगर निगम में 5 माह 15 दिन बाद भी साधारण सभा नहीं बुलाई गई। नगर सरकार के गठन से अब तक 5 बैठकें हुई। इसमें तीन बजट और दो साधारण सभा की शामिल है। जबकि हर दो माह में साधारण सभा की एक बैठक का नियम है। एक साल में कम से कम छह बैठकें होनी चाहिए। पार्षदों ने आरोप लगाए कि तीन साल में 18 की जगह अब तक सिर्फ पांच बैठकें हुई हैं। सोमवार दोपहर नाराज पार्षदों ने मोर्चा खोल दिया। भाजपा और कांग्रेस के 18 पार्षदों ने निगम अध्यक्ष अनिल विश्वकर्मा के चैंबर के सामने प्रदर्शन किया।

अध्यक्ष के खिलाफ लामबंद हुए पार्षद

कार्यालय में अध्यक्ष के नहीं मिलने पर कलेक्टर ऋषव गुप्ता को ज्ञापन देकर साधारण सभा बैठक बुलाने की मांग की है। दिलचस्प यह कि कांग्रेस के साथ भाजपा समर्थित पार्षदों ने अपने ही पार्टी के निगम अध्यक्ष के खिलाफ लामबंद हो गए। निगम अध्यक्ष अनिल विश्वकर्मा का कहना है कि बैठक बुलाने की तैयारी चल रही है।

भाजपा पार्षद के सवाल पर दी सफाई

भाजपा पार्षद के सवाल पर उन्होंने सफाई दी है कि पार्टी समर्थित जिन पार्षदों ने आवेदन दिया है वह निर्दलीय चुनाव लड़कर आए हैं। इधर, भाजपा के जिला अध्यक्ष राजपाल सिंह तोमर ने भी इस तरह की जानकारी इंकार करते हुए कहा है कि पूरे मामले को समझने के बाद ही कुछ बता सकेंगे।

कलेक्टर ने दिया आश्वासन

निगम के 50 में से 18 पार्षद साधारण सभा बैठक बुलाने कलेक्टर को ज्ञापन सौंपा है। पार्षदों ने लेटर पैड पर लिखा है कि मैं निर्वाचित पार्षद हूं। अधिनियम 1956 की धारा 29 एवं 31 के प्रावधान के तहत प्रस्तावित साधारण सभा के आयोजन का पूरा समर्थन करते हैं। कलेक्टर ने पार्षदों को आश्वासन दिया है।

भाजपा समर्थित इन्होंने दिया लेटर

वार्ड-एक के पार्षद प्रकाश यादव, वार्ड-39 के पार्षद अफरीन बानो ने भाजपा के लेटर पैड पर आवेदन दिया है। विजय यादव ने सामान्य लेटर पैड पर पत्र लिखा है।

इन्होंने दिया ज्ञापन

मनोज मंडलोई, विजय यादव, चंद्रकांता मेलूंदे, अविन्ता ओझा, यास्मीन गौरी, हाजी शेष फरीद, बबलू पटेल ( तारिक ), मोहम्मद शब्बीर कादरी, प्रतिभा कसेरा, शकीरा बिलाल, मो इकबाल कुरैशी, आफरीन बानो, अशफाक सिगड़, प्रकाश यादव, मुमताज बी, निलोफर खान, रूबी तनवीर खान। दीपक राठौर मुल्लू ने ज्ञापन दिया है। इसमें तीन पार्षदों के प्रतिनिधि शामिल रहें।

इन मुद्दों पर घेरने की तैयारी

नई पाइपलाइन क्यों बिछाई गई ।

-विश्वा कंपनी का अनुबंध निरस्त क्यों नहीं हुआ।

-विश्वा कंपनी द्वारा निगम पर दायर कोर्ट केस पर विचार।

– स्वच्छता सर्वेक्षण में 55 वें स्थान पर आने के कारण।

-निगम को प्राप्त फंड एवं उसका उपयोग।

-ठेका प्रबंधन ।

-आय की समीक्षा।

-वार्डों की संख्या, मतदाता संख्या, परिसीमन पद्धति पर विस्तृत विचार।

– निगम की भूमि एवं संपत्तियों का उपयोग।

-निगम भूमि पर कितने टेंडर पास हुए।

-ट्रांसपोर्ट नगर, नव चंडी मंदिर पर प्रस्तावित चाट चौपाटी आदि।

-निगम की संपत्ति को बचाने एवं उसके संरक्षण पर चर्चा।

अब तक इन तिथियों पर हुई बैठकें

-8 फरवरी 2022

-13 फरवरी 20023

-24 अगस्त 20023

-13,सितंबर 3024

-28 मार्च 2025

इनका कहना

विश्वकर्मा, अध्यक्ष, नगर निगम

भाजपा के नहीं निर्दलीय चुनाव लड़कर आए हैं। इसकी सूचना पहले से नहीं थी। साधारण सभा की बैठक बुलाने की की तैयारी चल रही है। नवरात्रि या फिर इसके बाद बैठक बुलाई जाएगी।अनिल

राजपाल सिंह तोमर, जिला अध्यक्ष

मामला मेरे संज्ञान में नहीं है। समझने के बाद कुछ बता सकेंगे।