18 फ़रवरी 2026,

बुधवार

Patrika Logo
Switch to English
home_icon

मेरी खबर

video_icon

शॉर्ट्स

epaper_icon

ई-पेपर

खंडवा

मुस्लिम किन्नर गुरु सितारा ने महादेवगढ़ मंदिर में अपनाया सनातन धर्म, अब कहलाएगी सीता गुरु

-महादेवगढ़ में किन्नर महामंडलेश्वर सौम्या सखी ने कराई घर वापसी

Google source verification

खंडवा

image

Manish Arora

Feb 17, 2026

सनातन धर्म से प्रेरित होकर किन्नर सितारा गुरु (पूर्व में वाहिद अहमद) ने घर वापसी करते हुए हिंदू धर्म अपनाया है। सोमवार को महादेवगढ़ मंदिर में किन्नर महामंडलेश्वर सखी सौम्या ने विधिवत रूप से सितारा गुरु को सनातन धर्म की दीक्षा दिलाई। साथ ही किन्नर सितारा को नया नाम सीता दिया है। इस अवसर पर सभी सीता किन्नर के शिष्यों ने जमकर नृत्य भी किया।

सोमवार सुबह महादेवगढ़ मंदिर में किन्नर महामंडेश्वर के सानिध्य में विधि-विधान और प्रायश्चित हवन कर सितारा गुरु ने सनातन धर्म में प्रवेश किया। महादेवगढ़ मंदिर संरक्षक अशोक पालीवाल ने बताया कि 2014 से आज तक कई मुस्लिम बहनों ने महादेवगढ़ मंदिर पर सनातन धर्म स्वीकार किया। वर्ष 2025 में कई मुस्लिम युवाओं ने सनातन धर्म स्वीकार किया। इस साल 2026 की शुरुआत में ही किन्नर वाहिद अहमद सितारा गुरु द्वारा भी सनातन धर्म अपना कर सीता नाम ले लिया गया है। अनेक लोग सनातन धर्म में आने के इच्छुक हैं। महादेवगढ़ परिवार उन्हें स्वीकार करने के लिए तैयार हैं।