इमर्जेंसी सेवा भी प्रभावित, तीन दिन में तीसरी बार फूटी पाइप लाइन से शहर में जलापूर्ति बाधित
जलापूर्ति बाधित हो गई
नर्मदा पाइप लाइन गुरुवर को तीसरी बार फूटी। गुरुवार की सुबह पानी की सप्लाई शुरू हुई। दोपहर मछौंडी में पाइप लाइन फूटने से शहर में जलापूर्ति बाधित हो गई है। दो दिन पहले आशापुर नाले के पास फूटी थी। लाखों लीटर पानी बर्बाद गया। रक्षा बंधन त्योहार के ऐन वक्त पाइप लाइन फूटने से शहर में पानी संकट खड़ा हो गया है। इमर्जेंसी सेवा भी गलियों के जाम में फंसी रही। सुबह से शाम तक शहरवासी टैंकर खोजते रहे।
मछौंडी में तीसरी बार पाइप लाइन फूटी
नर्मदा पाइप लाइन तीन दिन पहले आशापुर में फूटी। बुधवार को दोबारा फूट गई। गुरुवार को सुबह सप्लाई शुरू हुई। दोपहर में तीसरी बार पाइप लाइन मछौंडी में फूटी। इससे पूरे शहर में जलापूर्ति बाधित हो गई है। गुरुवार को शेड्यूल वाले मोहल्लों में जलापूर्ति टंकी से जैसे हुई। किशोर नगर, आनंद नगर, सर्वोदय कॉलेनी, माता चौक, पड़ावा, गुलमोहर कॉलोनी, सिंधी कॉलोनी समेत शहर के अन्य मोहल्लों में जलापूर्ति नहीं हुई।
पाइप लाइन फूटने से 50 फीट ऊपर तक फव्वारा
नर्मदा पाइप लाइन फूटने से 50 फीट ऊपर तक पानी का फुहार पहुंच रही है। मार्ग पर आने वाले हर किसी की नजर पड़ते ही वीडियो बना रहे हैं। आधा इंच से कम पाइप में लीकेज होने से पांच घंटे से अधिक समय में लाखों लीटर पानी बाहर बह गया। पानी का फव्वारा उठने से लोगों का आकर्षण का केंद्र रहा। लेकिन पीने का पानी बहने से शहर में पानी का वितरण नहीं हुआ।