9 मई 2026,

शनिवार

Patrika Logo
Switch to English
home_icon

मेरी खबर

video_icon

शॉर्ट्स

epaper_icon

ई-पेपर

खंडवा
अपराधियों को देंगे ऐसा सबक कि दोबारा जुर्म करने से डरे – एसपी जैन
Play video

अपराधियों को देंगे ऐसा सबक कि दोबारा जुर्म करने से डरे – एसपी जैन

नवागत पुलिस अधीक्षक अगम जैन ने जिले की कमान संभाली है। जनता से सीधे संवाद, भ्रष्टाचार के खिलाफ जीरो टॉलरेंस और जिले में नवाचार के लिए पहचाने जाने वाले 2016 बैच के आइपीएस जैन ने पदभार लेने के साथ ही अपनी विजन भी स्पष्ट कर दिया है। जनता से सीधे संवाद, अपराधों पर त्वरित नियंत्रण, बेहतर जांच और अपराधियों को सख्त सजा दिलाने की रणनीति के साथ उन्होंने जिले में पुलिसिंग को नई दिशा देने की बात कही। खासतौर पर साइबर अपराध, महिला अपराध, नशे का कारोबार और अवैध हथियारों के खिलाफ सख्त कार्रवाई के संकेत दिए हैं।

Google source verification

खंडवा एसपी के रूप में आपकी पहली प्राथमिकता क्या है?

जवाब – पहली प्राथमिकता यह है कि पूरे जिले में शांति बनी रहे। अपराधों पर नियंत्रण बना रहे, खासतौर से जो सायबर और महिला संबंधी अपराध है। उस पर विशेष फोकस किया जाएगा।

बदलते समय में आप पुलिसिंग को कैसे देखते है?

जवाब – समय के साथ बहुत सी चीजें डिजिटल होती जा रही है और समय हम कम्पैक्ट कर पा रहे हैं। इसमें मुख्य यह है कि अपराध में ज्यादा से ज्यादा जल्दी में सजा करा पाऐं। जल्दी डिटेक्शन हो, हमारी जांच बेहतर स्तर की हो और जल्दी ही न्यायालय में हम उनको सजा करा पाएं।

अपराध नियंत्रण के लिए आपकी रणनीति क्या है?

जवाब – हमारी विभिन्य प्रकार की रणनीति है, मुख्य रूप से दो प्रकार से इसे विभाजित कर सकते हैं। एक तो प्रीवेंटिव जिसमें की घटना होई ना, उसके लिए हम प्रयास करेंगे। जिन्होंने पूर्व में घटनाएं की है उनको लगातार चेक करना, उनको समझाइश के साथ चेतावनी भी देना की पून: घटनाक्रम न हो। दूसरा है डिटेक्शन यदि कोई घटना हो जाती है जो जल्द से जल्द उस घटना को ट्रेस करना। अपराधी को कोर्ट के सामने पेश कर उसे सजा दिलाना।

सिकलीगर मेड हथियारों का रूट खंडवा बना हुआ है, इसे कैसे रोका जाएगा?

जवाब – अवैध तरीके से हथियार बनाना और उसे सप्लाई करना एक समस्या है। जिले में पूर्व में कार्रवाई भी हुई है। आने वाले समय में हम ओर अधिक सूचना एकत्रित कर इस पर सख्त एक्शन लेंगे। लगातार कार्रवाई की जाएगी।

नशे के खिलाफ किसी तरह कार्रवाई की जाएगी?

जवाब – नशे से मुक्ति बहुत आवश्यकता है। अक्सर यह देखने में आया है कि नशे अन्य अपराध भी बढ़ते हैं। आने वाले समय में हमारी प्राथमिकता रहेगी की जो हमने रोड मैप तैयार किया है। उसके हिसाब से एक्शन लेंगे। जो अपराधी अभी नशे के कारोबार में लिप्त हैं उन पर सख्त इतनी कठोर कार्रवाई की जाए की उनको समझ आ जाए की इससे दूर रहना है बेहतर है।

छतरपुर की तरह खंडवा में क्या कोई नवाचार देखने को मिलेगा?

जवाब – हर स्थान का अपना अलग-अलग महत्व है। छत्तरपुर में वहां की आवश्यकताओं को देखते हुए कुछ नवाचार किए थे यहां पर भी निश्चित ही जैसी आवश्यकता होगी उस हिसाब से नवाचार करेंगे।

आपका जनता को संदेश?

जवाब – मेरी सभी से यही अपील है आप और हम अलग-अलग नहीं हैं। यदि कहीं भी अवैध गतिविधियां दिखाई दें तो तुरंत पुलिस को सूचना दें। जानकारी पूरी तरह गोपनीय रखी जाएगी। हम सभी मिलकर टीम की तरह काम करेंगे और समाज से अपराध व अवैध गतिविधियों को दूर करेंगे।