16 अप्रैल 2026,

गुरुवार

Patrika Logo
Switch to English
home_icon

मेरी खबर

video_icon

शॉर्ट्स

epaper_icon

ई-पेपर

खंडवा
ऑपरेशन सिंदूर: भारत ने पाकिस्तान में घुसकर उड़ाए आतंकियों के ठिकाने, एयर स्ट्राइक का अ​धिवक्ताओं ने मनाया जश्न
Play video

ऑपरेशन सिंदूर: भारत ने पाकिस्तान में घुसकर उड़ाए आतंकियों के ठिकाने, एयर स्ट्राइक का अ​धिवक्ताओं ने मनाया जश्न

भारतीय सेना द्वारा पाकिस्तान में घुसकर आतंकियों के ठिकानों पर की गई एयर स्ट्राइक का देश भर में जश्न मनाया जा रहा है। शहर के अधिवक्ताओं भी इस जश्न में शामिल हुए हैं। जोश और उत्साह के साथ अधिवक्ताओं ने भारतीय सेना जिंदाबाद व भारत माता के जयकारे लगाए। आतिशबाजी कर भगवान हनुमान के मंदिर में 51 नारियल फोड़े हैं।

Google source verification

भाजपा जिला विधि प्रकोष्ठ के पदाधिकारी, सदस्य व अधिवक्ताओं ने जिला न्यायालय के गेट नंबर एक से रैली निकाली। हाथ में राष्ट्रीय ध्वज लिए अधिवक्ताओं ने भारत माता के जयकारे लगाए। अधिवक्ता नारे लगाते हुए ट्रेजरी कार्यालय के पास हनुमानजी के मंदिर पहुंचे। यहां सभी ने भारतीय सेना जिंदाबाद के नारे लगाए। इस दौरान विधि प्रकोष्ठ के पदाधिकारी अधिवक्ता देवेंद्र सिंह यादव ने शंखनाद किया। हनुमान मंदिर में 51 नारियल फोड़े। इसके बाद न्यायालय पहुंच मार्ग पर आतिशाबाजी की।

अधिवक्ता मोहन गंगराड़े ने कहा कि भारतीय सेना ने पाकिस्तान में एयर स्ट्राइक कर दिखा दिया कि वह पाकिस्तान की धमकियों से डरने वाली नहीं है। भारतीय सेना के इस पराक्रम को जिले के सभी अधिवक्ता सेल्यूट करते हैं। विधि प्रकोष्ठ के पदाधिकारी यादव ने कहा कि 22 अप्रेल को आतंकियों ने 26 सिंदूर उजाड़ कर हा था कि मोदी को बता देना, आज भारत ने बता दिया कि भारतीय सेना एक झटके में पूरा पाकिस्तान निपटा सकती है।