15 अप्रैल 2026,

बुधवार

Patrika Logo
Switch to English
home_icon

मेरी खबर

video_icon

शॉर्ट्स

epaper_icon

ई-पेपर

खंडवा
पटेल समाज ने मृतकों के परिवार को 25 – 25 लाख रुपए का मुआवजा देने की मांग की
Play video

पटेल समाज ने मृतकों के परिवार को 25 – 25 लाख रुपए का मुआवजा देने की मांग की

गणगौर पर्व पर ग्राम कोंडावत में कुएं की सफाई के दौरान जहरीली गैस से आठ लोगों की मौत हुई थी। मृतकों को अभी तक शासन की और से 4-4 लाख रुपए मुआवजा दिया गया। अब इस घटना में कुनबी पटेल समाज ने मृतकों के परिवारजनों को 25-25 लाख रुपए मुआवजा देने की मांग की है।

Google source verification

बुधवार को पटेल समाज के लोगों ने स्टेडियम से कलेक्टर कार्यालय तक रैली निकाली। मुआवजे की मांग करते हुए समाज के लोग कलेक्ट्रेट पहुंचे। यहां संयुक्त कलेक्टर एसआर सोलंकी को मुख्यमंत्री के नाम ज्ञापन दिया है। पटेल समाज के सुभाष पटेल ने बताया कि समाज की मांग है कि हाथी से दबने से मौत, खदान में मौत और अन्य कई मामले में मौत होने पर 25 लाख से 1 करोड़ तक मुआवजा दिया जा रहा है तो फिर इस घटना में ग्रामीणों की मौत पर केवल 4 – 4 लाख रुपए का मुआवजा सही नहीं है।

यदि सरकार जलगंगा संवर्धन में इस कुएं की सफाई करवा देती तो यह हादसा नहीं होता। इस कुएं में मिथेन गैस एक दम से नहीं बनी, यह पिछले दो वर्षों से सफाई नहीं होने से निर्मित हुई थी। जिसकी वजह से 8 बेगुनाह लोगों ने अपनी जान गंवाई। सरकार को चेतावनी देते हुए समाज ने कहा कि यदि 25 लाख का मुआवजा नहीं दिया तो उग्र आंदोलन करेंगे।