28 फ़रवरी 2026,

शनिवार

Patrika Logo
Switch to English
home_icon

मेरी खबर

video_icon

शॉर्ट्स

epaper_icon

ई-पेपर

खंडवा

तीर्थदर्शन यात्रा… प्रभु श्रीराम के बाल विग्रह को देखने बुजुर्गों की आंखों में चमक

-अयोध्या तीर्थ के लिए स्पेशल ट्रेन से रवाना हुए खंडवा के बुजुर्ग

Google source verification

खंडवा

image

Manish Arora

Feb 28, 2026

मुख्यमंत्री तीर्थदर्शन योजना अंतर्गत शुक्रवार को स्पेशल ट्रेन से निमाड़ के बुजुर्ग अयोध्या तीर्थ के लिए रवाना हुए। अयोध्या में प्रभु श्रीराम के बाल विग्रह को देखने के लिए बुजुर्गों की आंखों में अलग ही चमक नजर आ रही थी। पहली बार तीर्थयात्रा पर जा रहे बुजुर्ग तो भावुक हो उठे। परिजन ने माला पहनाकर बुजुर्गों को स्पेशल ट्रेन से रवाना किया। तीर्थयात्रा से बुजुर्गों की वापसी 2 मार्च हो होगी।

तीर्थयात्रा के लिए निमाड़ के खंडवा, खरगोन, बड़वानी जिले के करीब 700 बुजुर्ग सुबह 10 पार्वतीबाई धर्मशाला पहुंचे। तीर्थयात्रियों को उनके दस्तावेज देखकर टिकट दिए गए। डिप्टी कलेक्टर दिनेश सांवले ने बताया सभी तीर्थयात्री दोपहर 2 बजे प्लेटफार्म क्रमांक 6 से स्पेशल ट्रेन से रवाना हुए। सभी बुजुर्गों की सारी व्यवस्थाएं प्रशासन द्वारा की गई है। इस अवसर पर महापौर अमृता अमर यादव भी पहुंचीं और तीर्थयात्रा पर जा रहे बुजुर्गों का पुष्पमाला से स्वागत सम्मान करते हुए शुभकामनाएं दी।

जीवन में पहली तीर्थयात्रा
ग्राम रांजनी निवासी 70 वर्षीय सेवन्ती बाई तीर्थयात्रा के लिए रवाना होने से पूर्व भावुक हो उठी। उन्होंने बताया परिवार की आर्थिक स्थिति अच्छी न होने से वह पूरे जीवनकाल में एक भी तीर्थयात्रा नहीं कर पाई थी। सेवन्ती बाई ने बताया कि मुख्यमंत्री तीर्थदर्शन योजना के तहत अयोध्या तीर्थयात्रा की खबर उसने सुनी, तो इस यात्रा के बारे में पता लगाया और तहसील के माध्यम से आवेदन कर दिया। उन्हें अयोध्या तीर्थयात्रा करने का अवसर मिल रहा है। उन्हें इस बात की खुशी है कि अयोध्या में रामलला के दर्शन होंगे और वह धन्य हो जाएंगी।