7 मार्च 2026,

शनिवार

Patrika Logo
Switch to English
home_icon

मेरी खबर

video_icon

शॉर्ट्स

epaper_icon

ई-पेपर

खंडवा

पारंपरिक खेलों में खिलाडिय़ों ने दिखाया दम, जिपं सीईओ भी उतरे मैदान में, बहाया पसीना

-राष्ट्रीय ग्राम स्वराज अभियान के तहत हुई खो-खो, कुश्ती एवं कबड्डी प्रतियोगिता -कलेक्टर, एसपी, जिला पंचायत सीईओ ने बढ़ाया खिलाडिय़ों का हौसला

Google source verification

खंडवा

image

Manish Arora

Mar 07, 2026

राष्ट्रीय ग्राम स्वराज अभियान के तहत खो-खो, कुश्ती एवं कबड्डी जैसे पारंपरिक खेलों को प्रोत्साहन देने के उद्देश्य से शुक्रवार को एक दिवसीय खेल प्रतियोगिता आयोजित की गई। प्रतियोगिता में शामिल खिलाडिय़ों ने पारंपरिक खेलों में अपना दम-खम दिखाया।

खो-खो के खिलाड़ी जिपं सीईओ भी खेले
उल्लेखनीय बात यह रही कि जिला पंचायत सीईओ डॉ. नागार्जुन बी. गौड़ा ने भी खो-खो में अपना दम दिखाया। बच्चों के साथ मैदान में उतरकर पसीना बहाया और बच्चों को भी उत्साहित किया। जिपं सीईओ डॉ. गौड़ा खो-खो के नेशनल खिलाड़ी रह चुके हैं। उन्होंने खिलाडिय़ों को खेल के टिप्स भी दिए। प्रतियोगिता की विजेता टीमों और खिलाडिय़ों को प्रोत्साहन स्वरूप नकद धनराशि से पुरस्कृत किया गया।

पारंपरिक खेलों का आयोजन सराहनीय
कार्यक्रम का शुभारंभ पुलिस ग्राउंड पर महापौर अमृता अमर यादव, जिला पंचायत अध्यक्ष पिंकी सुदेश वानखेडे, कलेक्टर ऋषव गुप्ता, पुलिस अधीक्षक मनोज कुमार राय, वन मंडलाधिकारी राकेश डामोर, जिला पंचायत सीईओ डॉ. नागार्जुन गौड़ा, पंधाना जनपद अध्यक्ष सुमित्रा काले ने की। महापौर ने कहा कि पारंपरिक खेल प्रतियोगिता का आयोजन अत्यंत सराहनीय प्रयास है। कलेक्टर ने संबोधित करते हुए कहा कि खेल प्रतियोगिताओं से हमें खेल भावना और टीम भावना के साथ बहुत कुछ सीखने को मिलता है। एसपी ने कहा कि पारंपरिक खेलों के प्रोत्साहन के लिए इस तरह के आयोजन नियमित रूप से होते रहना चाहिए।

स्थानीय खिलाडिय़ों को मिले मौका
जिला पंचायत के सीईओ डॉ. गौड़ा ने इस अवसर पर कहा कि पंचायत एवं ग्रामीण विकास विभाग के निर्देश अनुसार यह प्रतियोगिता आयोजित की जा रही है। जिसमें खो-खो, कबड्डी कुश्ती जैसे पारंपरिक खेलों की टीमें शामिल हो रही हैं। इस अवसर पर भाजपा पूर्व जिलाध्यक्ष सेवादास पटेल, जिला महामंत्री धर्मेंद्र बजाज, मप्र कुश्ती संघ के प्रदेश उपाध्यक्ष मंगल यादव, ओलंपिक संघ सचिव पीयूष शर्मा सहित खेल संगठन पदाधिकारी, कोच व खिलाड़ी उपस्थित रहे। संचालन नीरज पाराशर ने किया।

ये रहे विजेता
खो खो – बालिका
विजेता – अभिमन्यू खो खो क्लब सुरगांव
उपविजेता – सरस्वती शिशु मंदिर कल्याणगंज
खो खो – बालक
विजेता – मारूतिनंदन क्रीड़ा मंडल खंडवा
उपविजेता – सरस्वती शिशु मंदिर कल्याणगंज
कबड्डी – बालिका
विजेता – खंडवा जिला कबड्डी संघ
उपविजेता – हरसूद कबड्डी टीम
कबड्डी – बालक
विजेता – खंडवा जिला कबड्डी संघ
उपविजेता – बोरखेड़ा कबड्डी टीम
कुश्ती 57 किग्रा – बालक
विजेता – अयान खान
उपविजेता – गणेश पटेल
कुश्ती 50 किग्रा – बालिका
विजेता – माधुरी पटेल
उपविजेता – रोशनी पटेल
कुश्ती ओपन – बालक
विजेता – प्रिंस सोनकर
उपविजेता – हर्षित पाल
कुश्ती ओपन – बालिका
विजेता – प्रांजल सोनकर
उपविजेता – जयश्री वर्मा