स्वच्छोत्सव-2025 के अंतर्गत पंडित दीनदयाल उपाध्याय जयंती के अवसर पर नगर निगम खंडवा द्वारा ‘ एक घंटा एक साथ ’ उद्देश्य से प्लॉग रन-2025 का आयोजन किया गया। इस आयोजन में मुख्य अतिथि के रूप में गजेन्द्रसिंह पटेल ( सांसद, खरगोन ) एवं ज्ञानेश्वर पाटिल ( सांसद, खंडवा) उपस्थित रहे।
भव्य तैयारी और जनभागीदारी
नगर निगम टीम ने प्लॉग रन को लेकर पूर्व से ही व्यापक प्रचार-प्रसार किया गया। कचरा वाहनों पर ऑडियो संदेशों के माध्यम से, सोशल मीडिया प्लेट फॉर्म और जनजागरण के जरिए नागरिकों को जोडा़ गया। इसके परिणामस्वरूप इस प्रतियोगिता में 1216 प्रतिभागियों ने पंजीयन कराया, जिनमें से लगभग 700 विद्यार्थी विभिन्न विद्यालयों एवं महाविद्यालयों से सम्मिलित हुए।
चार स्थानों से हुआ प्रारंभ-सभी को मिला टूलकिट
सुबह प्रतिभागी अपने-अपने प्रारंभिक बिंदुओं —
• शनि मंदिर चौक
• मोघट थाना
• आनंद परिसर
• टैगोर पार्क
प्रत्येक प्रतिभागी को टी-शर्ट
से प्लॉग रन के लिए एकत्र हुए। प्रत्येक प्रतिभागी को ग्लव्स, कचरा संग्रहण थैली, टी-शर्ट एवं कैप का टूलकिट प्रदान किया गया। सुबह 8 बजे सांसद गजेन्द्र पटेल एवं ज्ञानेश्वर पाटिल ने हरी झंडी दिखाकर प्लॉग रन की शुरुआत की। प्रतिभागियों ने 1 से 1.5 किलोमीटर तक कचरा एकत्रित करते हुए सिनेमा चौक तक की दूरी तय की।
जुम्बा सेशन और उत्साहपूर्ण संबोधन
सभी प्रतिभागियों ने सिनेमा चौक पर पहुंचकर अपने द्वारा एकत्रित कचरे का वजन कराया। इसके बाद श्री प्रकाश माली द्वारा संचालित जुम्बा सेशन ने माहौल को जीवंत बना दिया। फिर क्रमशः निगम अध्यक्ष अनिल विश्वकर्मा, जिला अध्यक्ष तोमर, महापौर अमृता यादव एवं विधायकगण ने अपने उद्बोधन में स्वच्छता को सामूहिक संकल्प बनाने का आह्वान किया।
सांसद ने स्वच्छता की दिलाई शपथ
सांसद ज्ञानेश्वर पाटिल एवं गजेन्द्रसिंह पटेल ने भी नागरिकों को संबोधित करते हुए कहा कि युवाओं का यह उत्साह खंडवा को अव्वल बनाने का सशक्त संदेश है। तत्पश्चात् सांसद ने सभी को स्वच्छता की शपथ दिलाई।
अव्वल बनेगा खंडवा’ गीत का विमोचन
नगर निगम द्वारा स्वच्छता से जुड़ा नया गीत अव्वल बनेगा खंडवा का ऑडियो रिलीज किया गया। आगामी दिनों में यह गीत प्रतिदिन कचरा वाहनों पर बजाया जाएगा जिससे शहरवासियों में स्वच्छता जागरूकता फैले।
प्रतियोगिता के परिणाम और पुरस्कार वितरण
• प्रथम स्थान : रानू बनाासे (40 किग्रा कचरा संग्रहित ) — पुरस्कार 32 इंच स्मार्ट टीवी
• द्वितीय स्थान : जयश सिंह (35.15 किग्रा) — पुरस्कार होम थिएटर
• तृतीय स्थान : आदित्य गोंड (35 किग्रा) — पुरस्कार हेडफोन
विशेष अपील
कचराप्रथक्करण कर ही कचरा वाहन में डाले
सिंगल यूज प्लास्टिक का उपयोग ना करें
परिवार मित्रों के साथ पौधारोपण अवश्य करें
वर्षा जल संरक्षण कर खंडवा को बनाएं सशक्त