24 जून 2026,

बुधवार

Patrika Logo
home_icon

मेरी खबर

video_icon

शॉर्ट्स

epaper_icon

ई-पेपर

खंडवा
पुलिस ने नाकाबंदी कर दो युवकों से 6 किलो जब्त किया गांजा
Play video

पुलिस ने नाकाबंदी कर दो युवकों से 6 किलो जब्त किया गांजा

पुलिस ने गांजा तस्करी करते हुए दो युवकों को पकड़ा है। आरोपियों से 6 किलो गांजा व एक बाइक जब्त की है। आरोपी बाइक से सतवास की तरफ गांजा लेकर जा रहे थे।
Google source verification

नर्मदानगर पुलिस को सूचना ने मुखबीर की सूचना पर कार्रवाई की है। गुरुवार को थाना प्रभारी निरीक्षक विकास खिंची को सूचना मिली की बाइक क्रमांक एमपी 10-एमएक्स-7446 से दो युवक पुनासा से देवास जिले के सतवास की ओर जा रहे हैं। दोनों के पास गांजे की पोटली है। इस पर टीआइ खिंची ने टीम के वन विभाग के बैरियर अंधारवाड़ी में नाकाबंदी की और बाइक को रोक लिया। तलाशी लेने पर दोनों के पास तीन थैलियों में गांजा रखा मिला।

आरोपियों ने दोनों के बीच सीट पर थैलियों को रखा था, जिससे किसी को शक न हो। एसडीओपी मनोहर गवली ने बताया कि आरोपियों के नाम सुरेश पिता काशीराम (28) निवासी ग्राम बिरूल थाना भीकनगांव और रुमाल सिंग पिता गिलदार गार्वे (23) साल निवासी ग्राम बलखड थाना सेंधवा है। आरोपियों के विरुद्ध प्रकरण दर्ज किया गया है। इस कार्रवाई में टीआइ खिंची, एसआइ महेश श्रीवास्तव, प्रधान आरक्षक रवि पांडे सहित अन्य की सराहनीय भूमिका रही।