31 मई 2026,

रविवार

Patrika Logo
home_icon

मेरी खबर

video_icon

शॉर्ट्स

epaper_icon

ई-पेपर

खंडवा
हाई अलर्ट पर रही पुलिस : कामायनी एक्सप्रेस में बम की अफवाह, एक घंटे तक जांच के बाद रवाना हुई ट्रेन
Play video

हाई अलर्ट पर रही पुलिस : कामायनी एक्सप्रेस में बम की अफवाह, एक घंटे तक जांच के बाद रवाना हुई ट्रेन

कामायनी एक्सप्रेस में बम की सूचना से स्टेशन पर हड़कंप मच गया। ट्रेन जब स्टेशन से कुछ किलोमीटर दूर तलवड़िया स्टेशन पर पहुंची थी, तभी उसमें बम होने की सूचना मिली। जीआरपी, आरपीएफ, पुलिस लाइन के अतिरिक्त बल और डॉग स्क्वॉड ने एक घंटे तक हर कोच की गहन जांच की। हालांकि, बम की सूचना केवल अफवाह निकली, जिसके बाद ट्रेन को रवाना किया गया। इससे ट्रेन करीब एक घंटे विलंब से चली।

Google source verification

शनिवार को दोपहर करीब 12:41 बजे जीआरपी पुलिस को भोपाल से सूचना मिली। जीआरपी थाना प्रभारी एन.पी. ठक्कर ने बताया कि जलगांव डायल 100 पुलिस को किसी ने फोन कर कहा कि कामायनी एक्सप्रेस के कोच नंबर एस-4, एस-5 या कोच बी-4 और बी-5 में बम रखा है। यह सूचना जलगांव रेलवे पुलिस से औरंगाबाद रेलवे को मिली। वहां से भोपाल जीआरपी मुख्यालय के कंट्रोल रूम को सूचित किया गया। 12:41 बजे सूचना मिली कि कामायनी एक्सप्रेस में बम है और यह ट्रेन तलवड़िया स्टेशन पर पहुंच चुकी है। इसके बाद जीआरपी, आरपीएफ और स्टेशन प्रबंधक हरकत में आए। खंडवा एसपी मनोज कुमार राय को फोन पर सूचना दी गई।

स्टेशन पर मिला लावारिस बैग

स्टेशन पर एक लावारिस बैग मिला। बैग खोलकर जांच करने पर इसमें रुपये, आधार कार्ड, पासपोर्ट, कपड़े और खाने का सामान मिला। आधार कार्ड, बैंक पासबुक और चेकबुक पर मनमोहन यादव का नाम लिखा था। आधार कार्ड पर दर्ज मोबाइल नंबर पर संपर्क करने की कोशिश की गई, लेकिन वह बंद था। आरपीएफ पुलिस ने बैग को जब्त कर लिया।1807 ट्रेन के अंदर बेग को चेक करते हुए पुलिसकर्मी। 1808 प्लेटफार्म पर मिले लावारिस बेग को चेक कर जब्त किया।

हर बोगी की जांच की गई

डॉग स्क्वॉड मिष्टी और यामी के साथ पुलिसकर्मियों ने ट्रेन में जांच शुरू की। बताए गए कोच के अलावा सभी कोचों की जांच की गई। जनरल और स्लीपर कोच में भारी भीड़ होने से जांच में परेशानी हुई। यात्रियों को नीचे उतारकर कोचों को डॉग स्क्वॉड ने जांचा। हैंड मेटल डिटेक्टर से भी पुलिसकर्मियों ने बैग और सामान की जांच की। इस तरह पहले से आखिरी कोच तक जांच की गई, जिसमें करीब एक घंटा लगा। ट्रेन को 1:53 बजे स्टेशन से रवाना किया गया। इस दौरान आरआई अरविंद दांगी, आरपीएफ थाना प्रभारी संजीव कुमार और जीआरपी थाना प्रभारी एन.पी. ठक्कर मौजूद रहे।