4 अप्रैल 2026,

शनिवार

Patrika Logo
Switch to English
home_icon

मेरी खबर

video_icon

शॉर्ट्स

epaper_icon

ई-पेपर

खंडवा

रेलवे : अतिक्रमण हटाने की कार्रवाई पर गरमाई राजनीति… नेता प्रतिपक्ष ने महिलाओं के साथ किया प्रदर्शन

रेलवे की भूमि पर अतिक्रमण हटाने की कार्रवाई से प्रभावित परिवारों को न्याय दिलाने और उन्हें व्यवस्थित करने को लेकर नगर सरकार की चौखट पर राजनीति गरमा गई गई। महापौर और नेता प्रतिपक्ष गरीबों को आश्वासन दे रहे है। जरूरतमंदों को भोजन और आशियाना दिलाने को लेकर ताकत दिखा रहे हैं।

Google source verification

खंडवा

image

Rajesh Patel

Apr 02, 2026

रेलवे की भूमि पर अतिक्रमण हटाने की कार्रवाई से प्रभावित परिवारों को न्याय दिलाने और उन्हें व्यवस्थित करने को लेकर नगर सरकार की चौखट पर राजनीति गरमा गई गई। महापौर और नेता प्रतिपक्ष गरीबों को आश्वासन दे रहे है। जरूरतमंदों को भोजन और आशियाना दिलाने को लेकर ताकत दिखा रहे हैं। नेता प्रतिपक्ष महिलाओं के समर्थन में प्रदर्शन कर रहे तो महापौर उन्हें आवास दिलाने का आश्वासन दे रहीं हैं।

गेट पर पुलिस ने रोका, महिलाओं ने जबरिया किया प्रवेश

नेता प्रतिपक्ष के साथ बुद्धनगर समेत अन्य क्षेत्र की अतिक्रमण ढहाए जाने की कार्रवाई से प्रभावित परिवार की महिलाएं नगर निगम पहुंची। गेट पर पहले से मौजूद पुलिस ने उन्हें रोक लिया। गेट पर कोतवाली टीआई प्रवीन आर्य और नेता प्रतिपक्ष के बीच नोकझोंक हो गई। टीआई ने कहा आप पार्षद हाे बैठक में जा सकते हैं। महिलाओं को सुनने के लिए यहां अधिकारी आएंगे। महिलाएं गहमा-गमही के बीच निगम परिसर में प्रवेश कर गईं। प्रदर्शन किया। उपायुक्त एसआर सिटोले ने ज्ञापन लेने पहुंचे। विरोध प्रदर्शन कर वापस कर दिया।

नेता प्रतिपक्ष ने किया प्रदर्शन, महापौर ने दिलाया दिलासा

खंडवा रेलवे की भूमि पर अतिक्रमण हटाने की कार्रवाई से प्रभावित लोगों को लेकर बुधवार को निगम अखाड़ा बन गया। महापौर और नेता प्रतिपक्ष के बीच राजनीति गरमा गई है। बुधवार को निगम के नेता प्रतिपक्ष दीपक मुल्लू राठौर मामले को लेकर प्रभावित लोगों के साथ नगर निगम पहुंचे। दो घंटे के बाद महापौर अमृता यादव के चैम्बर में कांग्रेसी पार्षदों ने प्रभावित महिलाओं को मिलाया। महापौर के आश्वासन पर महिलाएं वापस लौट गईं।

नायब तहसीलदार बैरंग लौटे, पार्षद ने लगाए आरोप

इससे पहले गेट से लेकर परिसर में जमकर प्रदर्शन हुआ। नायब तहसीलदार को बैरंग लौटना पड़ा। अधिकांश महिलाएं बुद्धनगर की रहीं। इधर, वार्ड पार्षद संतोष सरवान ने नेता प्रतिपक्ष पर आरोप लगाए कि दूसरे वार्ड का पार्षद हमारे वार्ड में महिलाओं को बरगलाकर निगम लेकर आया है। जबकि मामला रेलवे और प्रशासन के बीच का है। निगम की ओर से प्रभावितों को भोजन कराया जा रहा है। इस दौरान नेता प्रतिपक्ष के साथ आईं कुछ महिलाएं भड़क गईं। बोली जब मदद नहीं करा रहे तो यहां तक क्यों लाए।

नेता प्रतिपक्ष ने चार एकड़ भूमि व मकान मांगा

प्रदर्शन के दौरान नेता प्रतिपक्ष ने प्रभावित परिवारों के लिए चार एकड़ भूमि और एक-एक आवास की मांग उठाई। चीरा खदान के नाम पर महिलाओं ने कहा वहां नहीं लेंगे। वहां आराजकता होती है। इस लिए दूसरी जगह आवास बनाकर दिया जाए। महिलाएं सभागार के सामने प्रदर्शन करती रहीं। सभागार में बैठक हो रही थी।

महापौर ने कहा, मल्टी में उपलब्ध कराएंगे आवास

महापौर अमृता यादव ने महिलाओं को आश्वासन दिया है कि हर संभव मदद करेंगे। रेलवे की भूमि पर प्रभावित और पात्र गरीबों को चीरा खदान मल्टी में उपलब्ध आवासों को शिविर लगाकर लाभ देंगे। सूरजकुंड में शिविर लगाकर आवास आवंटन की प्रक्रिया प्रारंभ करेंगे। साथ ही पूरे प्रकरण की लगातार मॉनिटरिंग किए जाने का भी आश्वासन दिया गया।