15 अप्रैल 2026,

बुधवार

Patrika Logo
Switch to English
home_icon

मेरी खबर

video_icon

शॉर्ट्स

epaper_icon

ई-पेपर

खंडवा
एक माह से बढ़े हुए रेट से हम्माली नहीं देने पर बिफरे हम्माल, नारेबाजी कर किया हंगामा
Play video

एक माह से बढ़े हुए रेट से हम्माली नहीं देने पर बिफरे हम्माल, नारेबाजी कर किया हंगामा

रेलवे माल गोदाम के हम्मालों ने बढ़े हुए रेट वापस कर पुराने रेट से हम्माली देने पर हंगामा किया। काम बंद कर हम्माल माल गोदाम तिराहे पर जमा हो गए। हम्माल यूनियन के पदाधिकारी व मुकदमों ने थाने में झूठी शिकायत करने का आरोप लगाया। उनका कहना है कि ठेकेदार बढ़े हुए रेट देने से मना कर रहे है, आवाज उठाने पर पुलिस को उनकी झूठी शिकायत की जा रही है।

Google source verification

रविवार दोपहर में करीब दो बजे रेलवे माल गोदाम के हम्मालों ने काम बंद कर दिया। उन्हें पता चला की हम्माली का रेट पुराना ही मिलेगा, वहीं बढ़े हुए रेट मांगने पर उनके मुकदम व यूनियन के पदाधिकारियों की शिकायत थाने में कर प्रताड़ित किया जा रहा है। सभी हम्माल सड़क पर उतर आए। माल गोदाम तिराहे पर हम्मालों ने जमकर हंगामा किया। उन्होंने ठेकेदारों के मनमानी के खिलाफ जमकर नारेबाजी की।

पुलिस को झूठी शिकायत पर आत्महत्या करने का प्रयास

राम रहीम यूनियन के अध्यक्ष मोहम्मद इरफान तिगाला ने शिकायत से परेशान होकर आत्महत्या करने का प्रयास भी किया। वह मुक्तिधाम के पास रेलवे पुलिया पर चला गया था, जहां से उसे साथी पकड़कर वापस लेकर आए। इरफान ने बताया कि रात में ठेकेदारों के साथ बैठक हुई थी। सुबह 5 बजे से काम शुरू हो गया है। ठेकेदार पीयूष जुनेजा ने उसने मेरे व साथियों के नाम से आवेदन बनाकर आरपीएफ, कोतवाली व एसपी कार्यालय में दिया है। कहा कि इनसे मेरी जान को खतरा है, जबकि हम उसे जानते भी नहीं है। मांग की वह हमारी झूठी शिकायत वापस ले। अभी सभी हम्माल वापस काम पर लौट आए हैं।

ठेकेदारों ने बढ़े हुए रेट से हम्माली देने से मना किया

इमरान खान और शेख सादिक ने बताया कि हम्माली को लेकर ठेकेदारों के साथ चार साल का एग्रीमेंट हुआ था, जो दिसंबर 2025 को खत्म हो गए। नए साल में एक जनवरी से बढ़े हुए रेट से हम्माली तय हुई थी। एक माह तक हम्मालों को बढ़े हुए रेट से ही हमाली मिली। लेकिन आज सुबह ठेकेदारों ने बढ़े हुए रेट से हम्माली देने से मना कर दिया। हमें एक माह से प्रति बोरी 3.35 पैसे भाव मिल रहा था, अब 3.15 रुपए थाव कर दिया। डंप करने के 3.10 रुपए मिल रहे थे जो अब 2.90 रुपए दे रहे हैं। डंप से भरने के 3.50 रुपए मिल रहे थे। जो अब 3.10 कर दिया है।