1 मई 2026,

शुक्रवार

Patrika Logo
Switch to English
home_icon

मेरी खबर

video_icon

शॉर्ट्स

epaper_icon

ई-पेपर

खंडवा
कृष्णधाम कॉलोनी में मोबाइल टॉवर का विरोध, महिलाएं पहुंचीं थाने, कंपनी कर्मचारी पर अभद्रता का आरोप
Play video

कृष्णधाम कॉलोनी में मोबाइल टॉवर का विरोध, महिलाएं पहुंचीं थाने, कंपनी कर्मचारी पर अभद्रता का आरोप

सिविल लाइन में जजेस कॉलोनी के पीछे कृष्णधाम कॉलोनी में निजी कंपनी के मोबाइल टॉवर का मामला अब थाने तक पहुंच गया है। गुरुवार को कॉलोनी स्थित एक मकान पर कंपनी के कर्मचारी टॉवर लगाने पहुंचे तो रहवासियों ने विरोध किया।

Google source verification

खंडवा

image

Manish Arora

May 01, 2026

रहवासियों ने कंपनी कर्मचारियों से दस्तावेज भी मांगे, जिसके चलते विवाद की स्थिति बन गई। जिसके बाद रहवासी महिलाएं कोतवाली थाने पहुंचीं और आवेदन देकर कार्रवाई की मांग की। महिलाओं ने बताया कि निजी कंपनी द्वारा एक पुराने 20 बाय 50 के मकान में टॉवर लगाने की अनुमति घर मालिक से ली गई है। पिछले छह माह से इसका विरोध किया जा रहा है। जनसुनवाई में भी आवेदन दे चुके है, लेकिन कंपनी वाले बार-बार आ जाते है। पिछली बार निगम उपायुक्त भी यहां आईं थीं, जिनके सामने भी विरोध के बाद काम रोका गया था।

महिलाओं से की अभद्रता, थाने में शिकायत
गुरुवार को दोबारा कंपनी कर्मचारी पहुंचे और अनुमति के कागज मांगने पर विवाद करने लगे। घर मालिक भी रहवासियों को धमका रहा है। रहवासी महिलाओ आशी सिलावट, मीनाक्षी काजले, रूपा यादव, मनीषा तंवर, सरिता चौहान, नीतू सालवे, गायत्री सांलुखे सहित अन्य ने लिखित में आवेदन देकर अभ्रदता करने वाले कंपनी कर्मचारियों पर कार्रवाई की मांग की है।