
महिलाओं ने कहा कि बिजली के अभाव में बच्चे पढ़ भी नहीं पा रहे है। हमारे मोहल्ले के लोग शादी, त्योहार आदि के समय भी बिजली नहीं होने से समस्या का सामना करते है। साथ ही मोहल्ले में पीने के पानी की व्यवस्था भी नहीं है, ऐसे में दूर-दूर से पानी लाना पड़ रहा है। कलेक्टर ने संबंधित अधिकारियों को समस्या का हल करने के निर्देश दिए। वहीं, अरविंदर कौर पाहवा ने कलेक्टर को आवेदन देकर बताया कि उनकी भूमि सुजापुरकला में वार्ड क्रमांक 32 में खसरा क्रमांक 76 रकबा 0.405 हेक्टेयर पर अवैध रूप से कुछ लोगों ने कब्जा कर लिया है। सीमांकन में पता चला है कि उक्त लोगों ने हमारी भूमि सहित शासकीय भूमि पर भी कब्जा किया हुआ है। कलेक्टर ने इस मामले में सिटी मजिस्ट्रेट को कार्रवाई के निर्देश दिए।