26 फ़रवरी 2026,

गुरुवार

Patrika Logo
Switch to English
home_icon

मेरी खबर

video_icon

शॉर्ट्स

epaper_icon

ई-पेपर

खंडवा

रंगभरी एकादशी… खाटू श्याम मंदिरों में शुरू हुए आयोजन, निकाली निशान यात्रा, खेली फूलों की होली

-खंडवा नरेश, लखदातार और रामनगर नरेश खाटू श्याम मंदिर में होंगे फागोत्सव के आयोजन

Google source verification

खंडवा

image

Manish Arora

Feb 26, 2026

होली के पूर्व 27 फरवरी को आने वाली एकादशी को शहर के खाटू श्याम मंदिरों में रंगभरी एकादशी के रूप में मनाया जाएगा। इसके लिए सभी खाटू श्याम मंदिरों में धार्मिक आयोजन भी बुधवार से शुरू हुए। बड़ाबम श्रीराम मंदिर से खाटू श्याम भक्तों ने बुधवार शाम को आइटीआइ के पास स्थित खंडवा नरेश खाटू श्याम मंदिर तक निशान यात्रा निकाली। वहीं, रामनगर में रामनगर नरेश खाटू श्याम मंदिर में स्थानीय भक्तों द्वारा भजनों की प्रस्तुति दी गई।

आज होगी भजन संध्या
आइटीआइ के पीछे खंडवा नरेश खाटू श्याम मंदिर में पांच दिवसीय आयोजन की शुरुआत बुधवार से हुई। खाटू श्याम भक्त निशान यात्रा लेकर मंदिर पहुंचे। यहां भक्तों द्वारा फूलों की होली खेली गई। गुरुवार को यहां भजन-कीर्तन का आयोजन होगा। मुख्य दिवस 27 फरवरी को बाबा श्याम का फूलों से शृंगार किया जाएगा। साथ ही यहां खाटू श्याम भजन संध्या का भी आयोजन किया जाएगा।

पुष्प से होगा शृंगार, सजेगा दरबार
वहीं, रामनगर में रामनगर नरेश खाटू श्याम मंदिर में चार दिवसीय आयोजन की शुरुआत भी बुधवार से हुई। यहां स्थानीय भक्तों द्वारा भजनों की प्रस्तुति दी गई। रंग भरी एकादशी पर यहां पुष्प से शृंगार कर फूलों की होली खेली जाएगी। रंगभरी एकादशी पर माता चौक स्थित श्री लखदातार खाटू श्याम बाबा मंदिर में फाग उत्सव मनाया जाएगा। मंदिर संचालक अजय शक्तावत, विजेता शक्तावत एवं प्रवक्ता देवा भावसार ने बताया कि गुरुवार शाम 5 बजे निशान यात्रा महादेवगढ़ मंदिर से खाटू श्याम मंदिर तक निकाली जाएगी।

भजन संध्या के बाद फूलों की होली
रंगभरी ग्यारस पर पुष्प शृंगार के साथ फूलों की होली खेली जाएगी। रात 8 बजे से भजन संध्या का भी आयोजन होगा। वहीं रामेश्वर नरेश खाटू श्याम मंदिर रामेश्वर में गुरुवार को एक निशान खाटू श्याम के नाम निशान यात्रा सुबह 10 बजे निकाली जाएगी। रंगभरी एकादशी पर फूलों की होली के साथ खाटू श्याम का दरबार सजेगा।