
रेडक्रॉस सप्ताह के तहत सोमवार को जिला रेडक्रॉस सोसायटी की बैठक कलेक्टर ऋषव गुप्ता की अध्यक्षता में कलेक्ट्रेट सभाकक्ष में हुई। बैठक में कलेक्टर ने सभी हाई स्कूल और हायर सेकेंडरी स्कूलों के प्राचार्यों को स्कूलों में जूनियर रेडक्रॉस विंग का गठन करने के निर्देश दिए। उन्होंने सभी प्राचार्यों को निर्देशित किया कि वे अपने-अपने विद्यालयों में एक सक्रिय शिक्षक को कार्यक्रम अधिकारी के रूप में नियुक्त करें।