सशस्त्र बल पूर्व सैनिक दिवस 14 जनवरी बुधवार को मनाया गया। सैनिक कल्याण बोर्ड के तत्वावधान में विधायक कंचन तनवे के निवास पर सम्मान समारोह का आयोजन किया गया। इस अवसर पर खंडवा विधायक व भाजपा जिलाध्यक्ष राजपालसिंह तोमर द्वारा 40 सेवानिवृत्त सैन्यकर्मियों का सम्मान शॉल श्रीफल देकर किया गया।
इस अवसर पर विधायक कंचन तनवे ने उपस्थित पूर्व सैनिकों को देश की रक्षा में उनके अद्वितीय साहस, सेवा और बलिदान के लिए हार्दिक बधाई एवं शुभकामनाएं प्रेषित कीं। उन्होंने कहा कि पूर्व सैनिक राष्ट्र की शान हैं, जिनके त्याग और समर्पण से देश सुरक्षित है। विधायक तनवे ने पूर्व सैनिकों के माता-पिता को भी बधाई दी, जिन्होंने मातृभूमि की रक्षा के लिए ऐसे वीर सपूतों को जन्म दिया। इस अवसर पर वीर नारी मोनिका सिंह, सैनिक कल्याण बोर्ड के ऑनरेरी सूबेदार मेजर जगदीशंचद कटारे, ऑनरेरी कैैप्टन संतोष कुमार, हवलदार अविनाश पंवार, चंद्रभानु सिंह मंडलोई, सुमित सिंह, सूबेदार राजपाल लोने, बालकिशन जोशी, चंद्रशेखर सोहनी, भूपेंद्र नाथ, अनिल पाटिल व अन्य पूर्व सैनिक उपस्थित रहे। साथ ही भाजपा जिला महामंत्री धर्मेंद्र बजाज, मुकेश तनवे, सतनामसिंह होरा, प्रीति वर्मा, दुर्गेश शर्मा, बलदेव मौर्य, भारत पटेल, सरपंच राहुल मंडवाल व अन्य भाजपा कार्यकर्ता मौजूद थे।