25 मार्च 2026,

बुधवार

Patrika Logo
Switch to English
home_icon

मेरी खबर

video_icon

शॉर्ट्स

epaper_icon

ई-पेपर

खंडवा

श्रद्धेय कर्पूरचंद्र कुलिशजी जन्मशती : कुलिशजी ने पत्रकरिता के आदर्शों पर जीवन जिया है – कुलपति डॉ. जोशी

-विचार गोष्ठी का आयोजन : सीवी रमन यूनिवर्सिटी कुलपति ने मुख्य वक्ता के रूप में किया संबोधित -अतिथियों ने डाला कुलिशजी के जीवन पर प्रकाश, उनके आदर्शों को किया याद

Google source verification

खंडवा

image

Manish Arora

Mar 25, 2026

श्रद्धेय कुलिशजी अपनी पत्रकारिता के आदर्शों पर जीवन जीते रहे, यह एक बड़ी बात है। कुलिशजी ने जिन आदर्शों की स्थापना की वह डीएनए आज भी आदरणीय गुलाब कोठारीजी की रगों में दिखता है। मैं पत्रिका समूह को श्रद्धेय कर्पूरचंद्र कुलिशजी की जन्मशती पर बहुत बहुत बधाई देता हूं। यह बात मंगलवार को पत्रिका के संस्थापक श्रद्धेय कर्पूरचंद्र कुलिशजी की जन्मशती पर आयोजित विचार गोष्ठी में डॉ. सीवी रमन यूनिवर्सिटी के कुलपति डॉ. अरुण रमेश जोशी ने कही।