7 जून 2026,

रविवार

Patrika Logo
home_icon

मेरी खबर

video_icon

शॉर्ट्स

epaper_icon

ई-पेपर

खंडवा
श्री दादाजी धाम… शुरू होगा 108 खंबों के भव्य मकराना मॉर्बल मंदिर निर्माण के फाउंडेशन का काम
Play video

श्री दादाजी धाम… शुरू होगा 108 खंबों के भव्य मकराना मॉर्बल मंदिर निर्माण के फाउंडेशन का काम

-नींव के लिए खांडकी पत्थर आए, दो पिलरों की खुदाई बाकी -दादा गुरु पहुंचे श्री दादाजी धाम, नए मंदिर के नक्शे को देखा

Google source verification

खंडवा

image

Manish Arora

Mar 13, 2026

श्री दादाजी धाम में मकराना मॉर्बल से बनने वाले मंदिर के लिए एक-दो दिन में फाउंडेशन का काम शुरू हो जाएगा। यहां नींव के लिए खांडकी पत्थर की खेप भी आकर रखा गई है। दो खंबों की खुदाई और बाकी है, जिसके बाद जमीन समतल करने का काम आरंभ हो जाएगा। गुरुवार को दादा गुरु भी मंदिर पहुंचे। यहां कलेक्टर ऋषव गुप्ता और एसपी मनोज कुमार राय ने मंदिर निर्माण को लेकर चल रही प्रक्रिया के बारे में बताया।

34 पिलरों के लिए हुई खुदाई
श्री दादाजी धाम में नए मंदिर निर्माण के लिए अलग-अलग चरणों में काम चल रहा है। पहले चरण में मंदिर के लिए 36 पिलर के लिए 34 की खुदाई हो चुकी है और बारादरी के दो पिलर की बाकी है। इसके बाद खांडकी पत्थर से नींव भरते हुए जमीन को समतल किया जाएगा। इसके साथ ही दूसरे चरण के 30 पिलरों का काम भी आरंभ होगा।

मकराना डेढ़ नंबर मॉर्बल आएगा
फाउंडेशन का काम पूरा होने से पहले ही मकराना डेढ़ नंबर मॉर्बल के लिए टेंडर भी लगाए जाएंगे, ताकि मंदिर निर्माण में कोई बाधा नहीं आए। फाउंडेशन का काम 6 माह में पूरा किया जाना है। गुरुवार को यहां नर्मदा परिक्रमा पूर्ण करने के बाद दादा गुरु भी पहुंचे। यहां उन्होंने धूनीमाई में हवन कर नर्मदा माई के दर्शन किए और मंदिर निर्माण कार्य की जानकारी भी ली। इसके साथ ही नए मंदिर का मॉडल भी देखा।