23 फ़रवरी 2026,

सोमवार

Patrika Logo
Switch to English
home_icon

मेरी खबर

video_icon

शॉर्ट्स

epaper_icon

ई-पेपर

खंडवा

एसआइआर… फाइलन मतदाता सूची में 1.07 प्रतिशत मतदाता बढ़े, अब जिले में कुल 9 लाख 53 हजार 692 मतदाता

-दिसंबर में एसआइआर के बाद जारी सूची में कटे थे 86 हजार नाम -दावे-आपत्तियों में 12705 नाम जुड़े, 2626 मतदाताओं के नाम कटे -मतदाता सूची का अंतिम प्रकाशन, सौंपी राजनैतिक दलों को नई सूची

Google source verification

खंडवा

image

Manish Arora

Feb 23, 2026

भारत निर्वाचन आयोग द्वारा चलाए गए मतदाता सूची की शुद्धता के लिए विशेष गहन पुनरीक्षण (एसआइआर) के तहत जिले में कुल 1.07 मतदाताओं की बढ़ोत्तरी हुई है। दिसंबर में हुई निर्वाचन नामावली प्रकाशन के पूर्व 86 हजार नाम काटे गए थे, जिसके बाद कुल 943613 मतदाता बचे थे। दिसंबर से फरवरी तक चली प्रक्रिया में कुल 12705 नए नाम जुड़े और 2626 नाम कटे है। इस तरह जिल में कुल 10079 नए मतदाता जुडऩे के बाद अब कुल 953692 मतदाता है।

शनिवार को निर्वाचन आयोग के निर्देशानुसान मतदाता सूची का अंतिम प्रकाशन किया गया। जिले में शनिवार को कलेक्ट्रेट सभाकक्ष में कलेक्टर व जिला निर्वाचन अधिकारी ऋषव गुप्ता ने राजनैतिक दलों के प्रतिनिधियों को जानकारी देकर फाइनल मतदाता सूची भी सौंपी। इस दौरान भाजपा जिलाध्यक्ष राजपालसिंह तोमर, कांग्रेस जिलाध्यक्ष उत्तमपाल सिंह, भाजपा जिला महामंत्री धर्मेंद्र बजाज, उप जिला निर्वाचन अधिकारी डिप्टी कलेक्टर दिनेश सावले, निर्वाचन सुपरवाइजर प्रफुल्ल शुक्ला सहित अन्य दलों के पदाधिकारी मौजूद रहे।

141 दिन तक चली एसआइआर की प्रक्रिया
जिले में 27 अक्टूबर 2025 से आरंभ मतदाता सूची विशेष गहन पुनरीक्षण (एसआइआर) का कार्य आरंभ हुआ। कुल 141 दिन चली प्रक्रिया में मतदाता सूची का अंतिम प्रकाशन 21 फरवरी को किया गया। एसआइआर आरंभ होने से पहले जिले में कुल 1029806 मतदाता थे। एसआइआर के तहत मतदाओं की घर-घर जानकारी एकत्रित करने के बाद 23 दिसंबर 2025 की स्थिति में 86193 मतदाताओं के नाम काटने के बाद मतदाताओं की संख्या 943613 हो गई थी। इसके बाद दावे-आपत्तियों का दौर शुरू हुआ। दावे आपत्ति में कुल 10079 नए मतदाताओं के जुडऩे के बाद अब जिले में कुल 953692 मतदाता हो गए है।

87 हजार आपत्तियां आई थी, सारी खारिज हुई
एसआइआर के तहत 23 दिसंबर 2025 से 14 फरवरी 2026 तक दावे आपत्तियां और उन पर सुनवाई कर निराकरण किया गया। दावे-आपत्ति के दौरान करीब 87 हजार नाम काटने के लिए फार्म-7 भरे गए थे। इस पर कांग्रेस ने आपत्ति भी ली थी। कांग्रेस का कहना था कि सभी मतदाताओं ने एसआइआर प्रक्रिया के दौरान अपने वैध दस्तावेज दिए हैं और उनका नाम 23 दिसंबर 2026 की मतदाता सूची में दर्ज भी हो गया है। जिसके बाद निर्वाचन में लगे अधिकारियों ने इन सब का सत्यापन कर खारिज किया।

पुरुषों की तुलना में बढ़ी महिलाएं
जिले में महिला मतदाताओं की संख्या में पुरुषों की तुलना में बढ़ोत्तरी हुई है। ड्रॉफ्ट रोल 23 दिसं. तक जिले में पुरुष मतदाताओं की संख्या 487246 थी, जो फाइनल सूची में 492059 हो गई। इस तरह जिले में कुल 4823 पुरुष मतदाता बढ़े। वहीं, ड्रॉफ्ट रोल के दौरान महिला मतदाताओं की संख्या 456354 थीं, जो फाइनल सूची में 461616 हो गई। महिला मतदाताओं क संख्या 5266 बढ़ी, जो कि पुरुष मतदाताओं से 443 अधिक है।

सतत चलती रहेगी प्रक्रिया
अंतिम प्रकाशन के बाद भी मतदाता सूची में नाम जुड़वाने या कटवाने के संबंध में प्रक्रिया निरंतर जारी रहेगी । कोई भी व्यक्ति अपनी पात्रता के आधार पर सूची में निर्वाचन आयोग के एकीकृत पोर्टल पर ऑनलाइन, या बूथ लेवल अधिकारी के पास जाकर फॉर्म 6, 7 या 8 ऑफलाइन जमा कर सकते हैं। इसके लिए उन्हें निर्धारित दस्तावेज संलग्न करना होंगे।
ऋषव गुप्ता, कलेक्टर व जिला निर्वाचन अधिकारी