30 मई 2026,

शनिवार

Patrika Logo
home_icon

मेरी खबर

video_icon

शॉर्ट्स

epaper_icon

ई-पेपर

खंडवा
एमपी में दिल दहला देने वाली घटना, बेटे ने काटा पिता का हाथ
Play video

एमपी में दिल दहला देने वाली घटना, बेटे ने काटा पिता का हाथ

Heartbreaking incident: खंडवा जिले के जावर थाना क्षेत्र में एक दर्दनाक घटना सामने आई है। एक बेरहम बेटे ने अपने पिता पर जानलेवा हमला कर एक हाथ काट कर अलग कर दिया।

Google source verification

खंडवा

image

Akash Dewani

Feb 22, 2025

Heartbreaking incident: खंडवा जिले के जावर थाना क्षेत्र में एक दर्दनाक घटना सामने आई है। एक बेरहम बेटे ने अपने पिता पर जानलेवा हमला कर एक हाथ काट कर अलग कर दिया। घायल पिता को जिला अस्पताल में भर्ती किया है। घटना शुक्रवार रात करीब 11.30 बजे की है। जावर थाना क्षेत्र के ग्राम बलदुआ डोंगरी में 70 साल के पांगड़ू और उसके बेटे भुरू के बीच किसी बात पर विवाद हो गया था। इस दौरान भुरू ने अपने पिता पांगड़ू पर धारदार हथियार से हमला कर दिया। उसने अपने पिता का एक हाथ काट डाला। घायल पिता को खटिया पर पटककर वह भाग गया। घटना की जानकारी लगते है जावर थाने से डायल 100 से आरक्षक सुरेश वास्कले और पायलट हरीश महाजन घटनास्थल पहुंचे। उन्होंने घायल पांगड़ू को जिला अस्पताल पहुंचाया। कुछ देर बाद जावर थाने से पुलिस कर्मी भी अस्पताल पहुंचे। परिजन और घायल के बयान दर्ज किए हैं।